पहला फोटो वारदात के समय फुटेज का है, जबकि दूसरा आरोपी के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद का
ग्वालियर में दो दिन में दो शादियों में वारदात कर लाखों रुपए का माल समेटने वाली गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया है। ग्वालियर की शादियों में वारदात करने वाली गैंग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की सांसी गैंग निकली है। यहां गांव के कुछ बच्चों को शादियों में चोरी क
.
नाबालिग इस तरह वारदात करने पहुंचा था स्टेज पर।
ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों में शादी समारोह में चोरी की वारदात करने वाली गैंग आखिरकार पुलिस के हाथ लग गई है। ग्वालियर के सिरोल, बहोड़ापुर थाना पुलिस की टीमों ने पिछले तीन दिन से एमपी के राजगढ़ जिले में डेरा जमाया हुआ था। शादियों में चोरी के बाद जो CCTV फुटेज मिले थे उसके आधार पर पुलिस संदेहियों की तलाश में लगी थी। शनिवार को पुलिस टीमों को सफलता मिल गई है। वारदात करने वाली राजगढ़ की सांसी गैंग निकली है। पुलिस ने यहां दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा है। जिनमें एक नाबालिग है जो शादियों में सूटबूट पहनकर दाखिल होता था, जबकि उसे शादियों में लेकर जाने वाला सांवत सिसौदिया निवासी सांसी राजगढ़ है। यह मूल रूप से राजस्थान के बांरा का रहने वाला है। जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो इन्होंने सिरोल व बहोड़ापुर की दो वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस माल बरामद करने में लगी हुई है। इससे पहले भी दिसंबर 2025 में पुलिस ने सांसी राजगढ़ के एक गिरोह को पकड़ा था जिससे शादी समारोह में तीन वारदातों का खुलासा हुआ था। पुलिस को मिली CCTV कैमरों से मदद इस मामले में पुलिस को CCTV फुटेज से काफी मदद मिली थी। दोनों ही स्थान पर एक ही बालक वारदात को अंजाम देते नजर आया था। इसके बाद जब पुलिस आगे बढ़ी तो ग्वालियर की वारदात के तार सीधे राजगढ़ जिले से जुड़ गए। पुलिस राजगढ़ पहुंची तो वहां मुखबिर ने संदेहियों की पहचान कर दी, जिसके बाद गैंग को पकड़ लिया गया है।

शादियों में करते हैं वारदात।
दो दिन में दो वारदातों को दिया था अंजाम राजगढ़ की सांसी गैंग ने 26 जनवरी को मंथन बैंक्विट हाल (थाना सिरोल) में आलोक सक्सेना के यहां चल रही शादी का माहौल खराब किया तो 27 जनवरी को बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित रजवाड़ा गार्डन में दिनेश मौर्य के बेटे के रिस्पेशन में हाथ मारा था। दोनों वारदात में स्टेज के पास से फोटो सेशन के समय वारदात को अंजाम दिया गया था। मुंबई से लौटते समय आए थे ग्वालियर जो प्रारंभिक पूछताछ की गई है उससे पता चला है कि दोनों ही आरोपी वारदात के लिए मुंबई गए थे और मुम्बई से ग्वालियर आए थे और ग्वालियर में 26 जनवरी की रात एक शादी में हाथ मारने के बाद भी जब मन नहीं भरा तो 27 जनवरी के बाद दूसरे आयोजन में हाथ मारा और भाग निकले। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर पुलिस को 9 साल के ‘छोटू’ की तलाश

मध्य प्रदेश के राजगढ़ ब्यावरा का एक गांव ‘कड़िया सांसी’ यहां छह से सात साल का बच्चा भी चोरी करने में माहिर है। सांसी गैंग देश के बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित कई गांव में चोरी की वारदात कर चुके हैं। सांसी समुदाय के लोग शादियों में चोरी करने में माहिर हैं। यह एकजुट होकर रहते हैं, यही कारण है कि यहां पुलिस को घुसने में भी डर लगता है। इसी गांव का एक 9 साल के बालक ‘छोटू’ की तलाश पुलिस को है।पूरी खबर पढ़ें