पुलिस का अनुशासन तार-तार: पेंडिंग मामलों को निपटाने की बात पर SI और आरक्षक के बीच विवाद; थाने में ही चले लात-घूंसे

पुलिस का अनुशासन तार-तार: पेंडिंग मामलों को निपटाने की बात पर SI और आरक्षक के बीच विवाद; थाने में ही चले लात-घूंसे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • SI And Constable Police Station In Jabalpur Clash, CSP Fabricated Trainee IPS Will Investigate Crime Incident In Police Station Of IPS

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक

विजय नगर थाने में पुलिस का अनुशासन तार-तार हो गया। ट्रेनी आईपीएस के थाने में ही एसआई और आरक्षक ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा दिए। विवाद इतना बढ़ा कि वर्दी को शर्मसार कर देने वाली घटना अधिकारियों तक पहुंच गई। प्रकरण में सीएसपी गढ़ा ट्रेनी आईपीएस रोहित काशवानी को जांच सौंपी गई है। विवाद की प्रारंभिक वजह कम्प्यूटर टाइपिंग को लेकर सामने आई है।

कम्प्यूटर पर काम कराने को लेकर विवाद
थानों में साल का आखिरी होने की वजह से लंबित मामले निपटाने का काम चल रहा है। SI प्रभात कटारे को भी लंबित मामलों का निराकरण करना था। इसका काम कम्प्यूटर पर CCTNS पर होता। कम्प्यूटर ऑपरेटर आरक्षक सत्यप्रकाश की दोपहर दो बजे तक ड्यूटी थी। सवा दो बजे तक वह कम्प्यूटर पर काम निपटाता रहा। उसकी ड्यूटी भी समाप्त हो गई और लाइट भी गुल हो गई थी। वह जाने के लिए उठा, तो एसआई ने उसे रोक लिया।

इसी बात पर हुई बहस
एसआई कटाने ने आरक्षक को रुक कर उसका काम निपटाने के लिए कहा। वह ड्यूटी समाप्त होने और लाइट गुल होने का हवाला देकर घर जाने लगा। इसी बात पर उनके बीच पहले कहासुनी और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों ने थाने में एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा दिए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव किया। विवाद की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद प्रकरण में जांच के आदेश दिए गए।

अभी जांच चल रही है-सीएसपी
विजय नगर थाने में पदस्थ एसआई व आरक्षक में मारपीट प्रकरण की जांच मैं कर रहा हूं। दोनों पक्षों को बयान का बयान लिया जा रहा है। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के भी बयान दर्ज होंगे। प्रारंभिक जानकारी सामने आई है कि कम्प्यूटर पर टाइपिंग को लेकर विवाद हुआ है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे। उसके आधार पर रिपोर्ट अधिकारियों को दूंगा।
रोहित काशवानी (ट्रेनी आईपीएस) सीएसपी गढ़ा



Source link