अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 112 रन बनाए हैं.
विराट कोहली (Virat Kohli) की अनुपस्थिति में मेलबर्न टेस्ट (Melbourne Test) में कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अपनी कप्तानी से बेहद प्रभावित किया है. महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी रहाणे की तारीफ की है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 28, 2020, 5:15 PM IST
गावस्कर ने कहा, ”अजिंक्य रहाणे ने धीमी शुरुआत की क्योंकि उनके क्रीज पर आते ही बल्लेबाज आउट हो गया और हनुमा विहारी मैदान पर उतरे. उन्होंने पहले विहारी फिर पंत के साथ अच्छी साझेदारियां निभाई. इसके बाद उन्होंने जडेजा के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की. मेरा मानना है कि यह शतक भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के महत्वपूर्ण शतकों में से एक है.” गावस्कर ने आगे कहा कि रहाणे ने विरोधी टीम को ये संदेश दिया कि पिछले मैच में 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद मेहमान टीम नए सिरे खेलेगी और साथ ही भारत इतनी आसानी से घुटने नहीं टेकने वाली है.
रहाणे इस शतक को नहीं मानते सर्वश्रेष्ठ
रहाणे ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ”यह विशेष (शतक) था. शतक बनाना हमेशा विशेष होता है.अब भी लगता है कि लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ मेरा शतक सर्वश्रेष्ठ था.” रहाणे ने 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर 154 गेंद में 103 रन की पारी खेलकर लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई थी.यह भी पढ़ें:
IND VS AUS: मेलबर्न टेस्ट को चौथे ही दिन कैसे जीत सकती है टीम इंडिया, मोहम्मद सिराज ने बताया प्लान
IND VS AUS: स्टीव स्मिथ ने किया था खोई ताकत वापस पाने का दावा, बुमराह ने बोल्ड कर उड़ा दी हवा!
भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई मजबूत पकड़
भारतीय टीम के गेंदबाजों ने तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट झटकर उसे बैकफुट पर ढकेल दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 133 रन पर छह विकेट खो दिए हैं और उसके पास सिर्फ दो रनों की बढ़त है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 40 रन सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने बनाए. भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा को दो, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिला.