न्यू ईयर वैकेशन पर शिवराज: CM शिवराज परिवार सहित हैदराबाद के चिन्ना जियर आश्रम के लिए रवाना; नए साल में शिरडी में करेंगे साईं बाबा के दर्शन

न्यू ईयर वैकेशन पर शिवराज: CM शिवराज परिवार सहित हैदराबाद के चिन्ना जियर आश्रम के लिए रवाना; नए साल में शिरडी में करेंगे साईं बाबा के दर्शन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Leaves For Chinna Jire Ashram In Hyderabad Along With CM Shivraj Family; Sayin Baba Will Visit Shirdi In New Year

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर नवंबर की है, जब पिछली बार सीएम शिवराज परिवार समेत चिन्ना जियर आश्रम पहुंचे थे।

  • शिरडी के बाद एक को ही तिरुपति बाला जी के दर्शन करने रवाना हो जाएंगे
  • दो महीने में दूसरी बार जाएंगे चिन्ना जियर और तिरुपति बाला जी के दर्शन करने

CM शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित आज शाम को प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देने के बाद हैदराबाद के चिन्ना जियर आश्रम के लिए विशेष विमान से रवाना हो गए। शिवराज वहां पर 31 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगली सुबह नए साल में वह परिवार समेत शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करेंगे। यहां दर्शन के बाद वह तिरुपति बाला जी के दर्शन करने तिरुपति जाएंगे। दो महीने के अंदर दूसरी बार है, जब शिवराज परिवार के साथ हैदराबाद के चिन्ना जियर आश्रम और तिरुपति बाला जी के दर्शन करने जा रहे हैं। इसके पहले नवंबर में उप चुनावों में मिली जीत के बाद दर्शन करने गए थे।

सीएम शिवराज का ये होगा कार्यक्रम

  • 31 दिसंबर को दोपहर में साढ़े 3 बजे तक हैदराबाद के चिन्ना जियर आश्रम में रहेंगे।
  • हैदराबाद से 31 की शाम को शिरडी पहुंचेंगे, जहां पर रात्रिविश्राम के बाद नए साल में एक जनवरी को साईं बाबा के दर्शन करेंगे।
  • एक जनवरी को ही शिवराज परिवार समेत तिरुपति बाला जी के दर्शन करने चले जाएंगे।
  • दो जनवरी को दोपहर 3 बजे शिवराज पत्नी साधना सिंह और बेटों कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान के साथ भोपाल पहुंच जाएंगे।



Source link