- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Overloaded Corn Truck Overturns Uncontrollably At The Bend, Driver cleaner Jumped And Saved Lives
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। मक्के से भरे बोरे सड़क पर फैल गए।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सागर-शाहगढ़ मार्ग पर मक्के से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरे मक्के के बोरे सड़क पर फैल गए। ट्रक पलटने से पहले ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर जान बचाई। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि ट्रक ओवरलोड था, इसलिए मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
बीला थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया, सुबह सागर की ओर से ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच 1531 शाहगढ़ की ओर आ रहा था, तभी निवार घाटी के मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में मक्का भरा था। बताया जा रहा है कि ट्रक ओवरलोड होने से भी मोड़ पर अनियंत्रित हो सकता है। ट्रक में भरे लोड की तौल कराकर जांच कराई जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि हाइवे सड़क पर अंधे मोड़ हैं, इस वजह से भी हादसे हो रहे हैं। हालांकि जनहानि नहीं हुई है।
ट्रक चालक राममनोहर ने बताया कि सड़क संकीर्ण है और मोड़ ज्यादा हैं। घाटी पर इस वजह से ट्रक मोड़ पर एक ओर झुका और अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की गति धीमी होने से दोनों ट्रक से कूद गए।