मौसम: शीतलहर के चलने से दिन के तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट, बढ़ेगी ठंड

मौसम: शीतलहर के चलने से दिन के तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट, बढ़ेगी ठंड


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टीकमगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • 3 जनवरी तक कड़ाके की ठंड हो सकती है

सोमवार को सुबह से टीकमगढ़ जिले के पूरे अंचल से शीतलहर से लोग कांपते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 3 जनवरी तक कड़ाके की ठंड हो सकती है। उत्तर भारत के हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में शीत लहर शुरू हो गई है। जिसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री नीचे आकर 21.2 डिग्री दर्ज किया। जबकि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार नार्थ से स्ट्रांग वेव लगातार आ रही हैं। इसके कारण सोमवार को रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। यह स्ट्रांग वेव अभी लगातार आ रही हैं। ऐसे में 29 से प्रदेश सहित टीकमगढ़ में शीत लहर शुरू हो जाएगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान में 11.4 डिग्री दर्ज किया गया।

31 दिसंबर की रात होगी सर्द: शीतलहर के कारण 31 दिसंबर की रात सर्द रहेगी। इसका असर 2 से 3 जनवरी तक रहेगा। लगातार कोल्ड वेव आने के कारण कई जगह तापमान 4 डिग्री से ज्यादा गिर सकता है।

अगर तापमान 4 डिग्री से ज्यादा गिरता है, तो उसे कोल्ड वेव कहते हैं, जबकि पारा 6.5 डिग्री से ज्यादा नीचे आता है, तो उसे सीवियर कोल्ड वेव कहते हैं। अभी की संभावना कोल्ड वेव की बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगर बर्फबारी लगातार रहती है और इसी तरह स्ट्रांग वेव आती रही, तो सीवियर कोल्ड वेव के भी चांस बन सकते हैं।



Source link