Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महेश्वर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मन को सुमन बनाने के तरीके बताए।
विश्व दर्शन भवन के प्रथम वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। जीवन परिवर्तन भट्टी के तहत नारायण भाई ने मन को सुमन कैसे बनाए विषय पर विचार रखते हुए कहा- मन को स्वस्थ रखने के लिए सभी के लिए अच्छी भावनाएं रखें। चाहे कोई आपके प्रति अपमान करने का भाव रखें। हम सामान्य रूप से 1 मिनट में 25 विचार करते हैं। गुस्सा या क्रोध आने पर विचार की गति बढ़ जाती है। अधिक गति ही आज डिप्रेशन का कारण है। अपने को आत्मा समझने से विचारों की गति कम हो जाती है।
मन शांत व तन स्वस्थ होने लगता है। सेवा केंद्र संचालिका अनिता बहन ने गीता पाठशाला से लेकर भवन बनने तक का इतिहास बताया। इंदौर ज़ोन प्रभारी आरती दीदी ने भी विचार रखे। उवर्शी बहन, सारिका बहन, हीरालाल दादा, उद्धव भाई, नप अध्यक्ष अमिता जैन, डॉ. कमल जाधव, वासुदेव पुरोहित आदि मौजूद थे।