हादसा: कार पलटी, ड्राइव कर रही बहू की मौत, ननद ने भी तोड़ा दम, सास और बेटी की गंभीर घायल

हादसा: कार पलटी, ड्राइव कर रही बहू की मौत, ननद ने भी तोड़ा दम, सास और बेटी की गंभीर घायल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Pachore
  • The Car Overturned, The Daughter in law Was Driving, The Sister in law Also Broke, Seriously Injured The Mother in law And Daughter’s Condition

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पचोरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कार पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई।

  • जिस जगह हादसा हुआ 10 साल पहले कार ड्राइव कर रही मृतका के पति की भी इससे 30 किमी दूर सड़क दुर्घटना में ही हुई थी मौत

पानिया रोड पर सोमवार दोपहर में कार पलट जाने से ड्राइव कर रहीं इंदौर निवासी विदुषी परमार (50) की मौत हो गई। कार में सवार उनकी सास, ननद और बेटी को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया। जहां इंदौर में ननद उर्मिला ने भी दम तोड़ दिया।

सभी महिलाएं लसूड़लिया परमार गांव से खरीदारी करने के लिए पचोर आ रही थी। तभी नियंत्रण खो देने से कार पलट गई और इसे ड्राइव कर रही विदुषी परमार की मौके पर ही मौत हो गई। कार में उनके साथ उनकी बेटी सुमिरन परमार, सास प्रेम कुंवर और ननद उर्मिला परमार भी बैठी थी।

इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता की भाभी थीं विदुषी
विदुषी परमार के देवर रघु परमार इंदौर विकास प्राधिकरण और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। हादसे के दौरान वे हिमाचल प्रदेश में थे। सूचना मिलते ही वे अपने गांव के लिए रवाना हो गए।

पति राजबहादुर सेना में लेफ्टिनेंट थे 10 साल पहले उनकी भी सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत
विदुषी परमार के पति लेफ्टिनेंट राज बहादुर सिंह परमार की मौत भी 10 साल पहले सड़क दुर्घटना में ही हुई थी। विचित्र संयोग यह है कि जिस स्थान पर विदुषी की मौत हुई है उसी से लगभग 30 किलोमीटर दूर ब्यावरा के पास नेशनल हाईवे पर 10 वर्ष पहले उनके पति लेफ्टिनेंट राजबहादुर की भी सड़क दुर्घटना में ही मौत हुई थी।

नए साल का उत्सव मनाने के लिए इकट्ठा हो रहा था परिवार
मृतका विदुषी परमार अपनी इकलौती बेटी के साथ इंदौर में रहती थी। इन दिनों वे अपनी ससुराल लसूड़लिया परमार आई हुई थी। नए साल के मौके पर पूरा परिवार इकट्ठा होने वाला था उसी की तैयारियों के लिए चारों महिलाएं घरेलू जरूरत के सामान की खरीदी करने के लिए पचोर आ रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।

इंदौर में इलाज के दौरान दूसरी मौत: दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 3 महिलाओं में से उर्मिला परमार की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे मृतका विदुषी परमार की ननद थीं और दोनों इंदौर के डेली कॉलेज में पढ़ाती थीं।

अस्पताल में रखा है शव, आज अंत्येष्टि की संभावना
विदुषी का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। हादसे के बाद गांव से परिवार के ज्यादातर सदस्य तीनों घायल महिलाओं के साथ इंदौर में हैं। इसके अलावा विदुषी के अन्य परिजन भी अपनी अपनी जगह से लसूड़लिया के लिए रवाना हो गए हैं। इन सभी के आने के बाद ही विदुषी का अंतिम संस्कार हो सकेगा। संभावना है कि अंतिम संस्कार मंगलवार शाम तक होगा।



Source link