ऑस्ट्रेलियाई एंकर ने शुभमन गिल के लिए रहाणे को कहा भाई (साभार-एपी और सोशल मीडिया)
ऑस्ट्रेलियाई एंकर क्लॉय अमांडा बेली (Chloe-Amanda Bailey) विराट कोहली और टीम इंडिया की बड़ी फैन हैं, मेलबर्न टेस्ट के दौरान उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 29, 2020, 9:24 AM IST
ऑस्ट्रेलियाई एंकर ने रहाणे को कहा भाई!
हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट कवर करने वाली एंकर क्लॉय अमांडा बेली (Chloe-Amanda Bailey) की जो टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली की बड़ी फैन हैं. क्लॉय सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि टीम इंडिया की भी फैन हैं. भारतीय टीम जब मेलबर्न टेस्ट में जीत के करीब थी तो क्लॉय ने एक दिलचस्प ट्वीट किया.
Jinx bhai just let Gill get 30 of the remaining 37 runs so he can get a half century in his debut Test match 😂🇮🇳🇦🇺 #AUSvIND
— Chloe-Amanda Bailey (@ChloeAmandaB) December 29, 2020
क्लॉय ने लिखा, ‘जिंक्स (रहाणे) भाई गिल को बचे हुए 37 रनों में से 30 रन बनाने दें ताकि वो अपने पहले टेस्ट मैच में अर्धशतक लगा सकें.’ क्लॉय के इस ट्वीट पर फैंस ने जबर्दस्त दिलचस्पी दिखाई. एक भारतीय फैन ने क्लॉय को बताया कि रहाणे खुद को जिंक्स कहलाना पसंद नहीं करते हैं. ये जानकर क्लॉय ने माफी भी मांग ली.
Oops. No disrespect. I didn’t know.
— Chloe-Amanda Bailey (@ChloeAmandaB) December 29, 2020
IND VS AUS: 32 साल में पहली बार हुई ऑस्ट्रेलिया की ऐसी ‘फजीहत’, जानकर रह जाएंगे दंग
क्लॉय पहली बार कब आई सुर्खियों में?
बता दें ऑस्ट्रेलियाई एंकर क्लॉय अमांडा बेली (Chloe-Amanda Bailey) उस वक्त सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को कहा था कि वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को ऑस्ट्रेलियाई बुलाएं और वहीं अपने पहले बच्चे का जन्म कराएं. अमांडा का मानना था कि विराट कोहली का बेटा ऑस्ट्रेलिया का सर्वकालिक महान बल्लेबाज बनेगा.