भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट सिडनी में खेला जाएगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीसरे टेस्ट का आयोजन सात जनवरी से होना है. मेलबर्न में दूसरा टेस्ट आठ विकेट से जीतकर टीम इंडिया (Team India) ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है.
ब्रिसबेन में खेला जाएगा तीसरा टेस्ट
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले के हवाले से ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के बीच कई चुनौतियों के बावजूद मुझे यह बताते हुए खुशी है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने की राह पर है.’’ चौथा और अंतिम टेस्ट क्वीन्सलैंड के ब्रिसबेन में खेला जाना है जिसने सिडनी से आने वालों के लिए सीमा पर कड़ी पाबंदियां लागू की हैं. हॉकले ने कहा, ‘‘सिडनी में जन स्वास्थ्य की स्थिति के आकलन को लेकर पिछले हफ्ते हमने नियमित रूप से बैठकें की और देश भर में सीमा पर पाबंदियों को लेकर इसके असर पर चर्चा की.’’
उन्होंने कहा, ‘‘अंत में, हमने फैसला किया है कि नए साल का टेस्ट सिडनी क्रिकेट मैदान पर ही होगा जिसका हाल में गुलाबी टेस्ट के आयोजन और खेल के तीसरे दिन जेन मैकग्रा दिवस मनाने का शानदार इतिहास रहा है.’’इससे पहले महामारी के बढ़ते मामलों ने गाबा में चौथे टेस्ट के आयोजन को खटाई में डाल दिया था क्योंकि क्वीन्सलैंड ने ग्रेटर सिडनी क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी है. हॉकले ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि यह मैच और ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट, दोनों सुरक्षित और सफल तरीके से खेले जाएंगे.’’यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: भारत ने जीता बॉक्सिंग डे टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सीरीज बराबर
IND vs AUS: टीम इंडिया के आगे नतमस्तक हुए सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा
सिडनी में होगा गुलाबी टेस्ट का आयोजन
उन्होंने कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों, अधिकारियों, स्टाफ और पूरे समुदाय की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए सीरीज का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने के लिए हमारे साथ काम करने की इच्छा के लिए क्वीन्सलैंड सरकार के आभारी हैं.’’सिडनी क्रिकेट मैदान पर ‘गुलाबी टेस्ट’ परंपरा बन गया है और पिछले साल अपने 12वें साल में इसके जरिए मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए 12 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जुटाए गए. मैक्ग्रा फाउंडेशन एक चैरिटी संस्था है जिसकी स्थापना पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने स्तन कैंसर के मरीजों की सहायता के लिए की है.
मैक्ग्रा ने बयान में कहा, ‘‘हम रोमांचित है कि वोडाफोन गुलाबी टेस्ट का आयोजन एससीजी पर ही होगा. यह गुलाबी टेस्ट का घर है और पिछले 12 साल में एससीजी पर मौजूद दर्शकों के जज्बे और सहयोग ने गुलाबी टेस्ट में बड़ी भूमिका निभाई है.’’गुलाबी टेस्ट के दौरान सिडनी क्रिकेट मैदान गुलाबी रंग में रंग जाता है.