शुक्र है, बम की अफवाह थी: श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना से 800 किमी दूर जबलपुर में परेशान होते रहे परिजन, फोन पर लेते रहे हाल

शुक्र है, बम की अफवाह थी: श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना से 800 किमी दूर जबलपुर में परेशान होते रहे परिजन, फोन पर लेते रहे हाल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रेन की सर्चिंग करते हुए।

  • ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पौने तीन घंटे गहन सर्च के बाद रवाना हुई ट्रेन

800 किमी दूर ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना ने जबलपुर में बैठे कई यात्रियों के परिजन की चिंता बढ़ा दी। सभी ने अपनों से बात कर उनके कुशल होने की तसल्ली कर ली, तब चैन मिला। पौने तीन घंटे की सर्चिंग के बाद ट्रेन के सुरक्षित होने के बाद रवाना हुई। बुधवार को जबलपुर ट्रेन पहुंचेगी। ट्रेन में बम की सूचना ने RPF के हेल्पलाइन नंबर 182 पर मिली थी। अब सूचना देने वाले से वहां की RPF व GRP पूछताछ कर रही है।

आरपीएफ हेल्पलाइन पर मिली थी सूचना
जानकारी के अनुसार हजरत निजामुद्दीन जंक्शन से दोपहर 2.05 बजे ट्रेन नंबर 02173 जबलपुर के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद ट्रेन में बम की सूचना आरपीएफ हेल्पलाइन पर मिली। RPF के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली के करोल बाग निवासी अंशु ने इसकी सूचना दी थी। वह दोपहर करीब 2 बजे दोस्तों को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर गोवा एक्सप्रेस में बिठाकर घर जा रहा था। दावा था कि उसने स्टेशन के बाहर दो संदिग्धों को बात करते सुना कि काम हो गया है। श्रीधाम एक्सप्रेस में लाल बैग में बम रख दिया है, जो वक्त आने पर फट जाएगा। इसके बाद उसने कुछ दूर हटकर RPF हेल्पलाइन पर सूचना दी।

ओल्ड फरीदाबाद में ट्रेन रोकने के बाद यात्री दहशत में रहे।

ओल्ड फरीदाबाद में ट्रेन रोकने के बाद यात्री दहशत में रहे।

ओल्ड फरीदाबाद में रोकी गई थी ट्रेन
बम की सूचना आनन-फानन में ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को दी गई। RPF और GRP को अलर्ट कर दिया गया। मौके पर डॉग स्क्वाॅड और बम डिस्पोजल स्क्वाॅड भी बुला लिया गया। स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 3 पर यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन की एंटी बम स्क्वाॅड, डॉग स्क्वाॅड आदि की मदद से चेकिंग शुरू की गई। करीब पौने 3 घंटे की कड़े सर्च के बाद जब ट्रेन की सभी 22 बोगियों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, तो ट्रेन शाम 5.19 बजे जबलपुर के लिए रवाना हुई।

संदिग्धों का स्कैच बनवाने का प्रयास
उधर, ट्रेन के सुरक्षित मिलने के बाद RPF सूचना देने वाले अंशु से पूछताछ में जुटी है। अंशु से दोनों संदिग्धों का हुलिया पूछकर स्कैच बनवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है क‌ि स्कैच के साथ निजामुद्दीन स्टेशन के बाहर लगे CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में तो पूरा मामला अफवाह का प्रतीत हो रहा है, लेकिन नववर्ष को देखते हुए आरपीएफ या जीआरपी कोई रिस्क नहीं उठाना चाहते।



Source link