रवींद्र जडेजा ने मेलबर्न टेस्ट में शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी का नमूना पेश किया (फोटो साभार-@imjadeja)
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के बाद क्रिकेट के तीनों फार्मेट में 50 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 29, 2020, 7:22 PM IST
जडेजा ने ट्वीट किया, “माही भाई और विराट के साथ शामिल होना बड़े सम्मान की बात है जिन्होंने भारत के लिए तीनों फार्मेट में 50 से ज्यादा मैच खेले हैं. बीसीसीआई, मेरे साथी और सहयोग स्टाफ को मुझ पर भरोसा जताने और समर्थन देने के लिए धन्यवाद. उम्मीद है कि यह आगे भी जारी रहेगा. जय हिंद.”
पढ़ें रवींद्र जडेजा का करियर
2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जडेजा ने अब तक 50 टेस्ट, 50 टी20 मैच और 168 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 216, वनडे में 188 और टी20 में 39 विकेट चटकाए हैं. साथ ही टेस्ट में 1926, वनडे में 2411 और टी20 में 217 रन बनाए हैं.यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: भारत ने जीता बॉक्सिंग डे टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, सीरीज बराबर
IND vs AUS: टीम इंडिया के आगे नतमस्तक हुए सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा
रवि शास्त्री ने की जडेजा की तारीफ
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलने में सक्षम है. यह पूछने पर कि क्या भारत जडेजा को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में देखता है, शास्त्री ने कहा, “वह वास्तविक ऑलराउंडर है और यही कारण है कि वह टीम में है. वह स्थिति के अनुसार छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है या पांचवें नंबर पर भी लेकिन वह वास्तवित ऑलराउंडर है. यही कारण है कि वह टीम को काफी संतुलन प्रदान करता है.”
शास्त्री ने कहा, “साथ ही जब हम विदेशी सरजमीं पर खेलते हैं तो आशंका रहती है कि कोई तेज गेंदबाज चोटिल हो जाए. आपने उमेश यादव के साथ ऐसा देखा.जडेजा के होने से आपको यह संतुलन मिलता है. जडेजा तथा रविचंद्रन अश्विन के एक साथ गेंदबाजी करने से तेज गेंदबाजों को राहत मिलती है.” (भाषा इनपुट के साथ)