IND VS AUS: पुजारा की फोटो देख रोहित शर्मा ने लिए मजे, अश्विन बोले-दिमाग में राष्ट्रगान चल रहा है

IND VS AUS: पुजारा की फोटो देख रोहित शर्मा ने लिए मजे, अश्विन बोले-दिमाग में राष्ट्रगान चल रहा है


अश्विन की पोस्ट पर रोहित शर्मा का कमेंट (साभार-इंस्टाग्राम)

मेलबर्न में जीत के बाद आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे और जसप्रीत बुमराह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गजब का कमेंट किया


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 29, 2020, 4:49 PM IST

नई दिल्ली. मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी क्रिकेट पंडितों को गलत साबित कर दिया. टीम इंडिया ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया. एडिलेड में 8 विकेट से हार के बाद सभी का अनुमान था कि टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं जीत पाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उसने अगले ही मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया. टीम इंडिया की जीत के बाद उसके खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर इस खास लम्हे की कुछ शानदार तस्वीरें साझा की. ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला, जिस पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गजब कमेंट किया और वैसा ही कुछ जवाब अश्विन ने भी दिया.

अश्विन की पोस्ट पर रोहित का कमेंट
आर अश्विन ने मेलबर्न टेस्ट में जीत के बाद आर अश्विन ने चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे और जसप्रीत बुमराह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. इस पर अश्विन ने कैप्शन लिखा, ‘जब आपकी कमर दीवार पर टिकी होती है तो उससे सट जाओ और दीवार से मिल रहे सहारे का मजा उठाओ. बेहतरीन प्रदर्शन टीम इंडिया, क्या जीत थी.’

अश्विन के इस पोस्ट में सभी खिलाड़ी दीवार से टिके हुए नजर आए लेकिन चेतेश्वर पुजारा सावधान की पोजिशन में दिखाई दिये. जिसके बाद रोहित शर्मा ने कमेंट किया, ‘पुजारा कुछ ज्यादा ही तन के खड़े हैं.’ इस पर अश्विन ने भी गजब का जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘लगता है पुजारा के दिमाग में राष्ट्रगान चल रहा था.’

अश्विन की पोस्ट पर रोहित शर्मा का कमेंट (सोशल मीडिया)

IND VS AUS: 32 साल में पहली बार हुई ऑस्ट्रेलिया की ऐसी ‘फजीहत’, जानकर रह जाएंगे दंग

अश्विन ने जीत में निभाई अहम भूमिका
बता दें मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम की जीत में अश्विन ने अहम योगदान दिया. उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 2 विकेट झटके. पहली पारी में अश्विन ने स्टीव स्मिथ का अहम विकेट भी चटकाया. अश्विन इस सीरीज में कुल 10 विकेट ले चुके हैं और वो ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा परेशानी खड़े कर रहे हैं.








Source link