Ravichandran Ashwin ने मुथैया मुरलीधरन को पछाड़ा, हासिल किया ये खास मुकाम

Ravichandran Ashwin ने मुथैया मुरलीधरन को पछाड़ा, हासिल किया ये खास मुकाम


नई दिल्ली: मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन का मुजायरा पेश किया. फिर चाहे गेंदबाजी की बात हो या फिर बल्लेबाजी की. खिलाड़ियों का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा. इस मैच में भारत के कई खिलाड़ियों ने नए मुकाम हासिल किए. इसमें से एक नाम भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का भी है. 

अश्विन के नाम हुआ ये खास रिकॉर्ड

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने मुकाबले की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को आउट कर एक रिकॉर्ड दर्ज किया. उन्होंने सबसे ज्यादा लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों को आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. अश्विन ने हेजलवुड को आउट कर 192 लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों का शिकार पूरा कर लिया है. वहीं यह टेस्ट मैचों में उनका 375वां विकेट है.

Ravi Shastri ने कर दी Ajinkya Rahane और Virat Kohli की तुलना, किया चौंकाने वाला खुलासा

 

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत हेजलवुड को बोल्ड कर किया. हेजलवुड महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 
 
अश्विन ने मुरलीधरन को पछाड़ा

अश्विन ने पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन (Muthayya Muraleedharan) के नाम था. मुरलीधरन ने टेस्ट मैचों में 800 विकेट हासिल किए है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. वहीं उन्होंने  191 बार बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया है. लेकिन अब अश्विन ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं, जिन्होंने 186 बार बाएं हाथ के बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. चौथे नंबर और पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वॉर्न है. इसके बाद भारत के अनिल कुंबले  है, जिन्होंने 167 बार लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.





Source link