Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ठंड अपना असर दिखाने लगी है। दिन और रात के पारा गिर रहा है। बीना में मकड़ी के जाले पर जमी ओस।
सागर | मंगलवार से फिर ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को दिन का तापमान 3 डिग्री तक लुढ़क गया। तो वहीं रात के तापमान में भी साढ़े 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने की वजह ठंडी हवाएं हैं। जिनकी गति एक बार फिर बढ़ गई है।
न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री: मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो सोमवार को दर्ज किए गए तापमान से कम है।