Toyota C+Pod
जापानी कार कंपनी टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन (Toyota Motor Corporation) ने सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार C+pod को लॉन्च कर दिया है. ये कार कई खास फीचर्स से लैस है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 30, 2020, 3:30 PM IST
मिलेंगे खास फीचर्स
इस कार में भीड़ वाले इलाकों में पैदल चल रहे लोगों और दोपहिया वाहनों से टक्कर न हो इसके लिए एक बेहद ही खास फीचर्स दिया गया है. इसे छोटी दूरी के लिए बनाया गया है.पावर के लिए 9.06 kWh की लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है, जो इसके फ्लोर के नीचे लगाई गई है. इसका मोटर 12 hp की मैक्सिमम पावर और 56 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
सिंगल चार्ज में चलती है 150kmकंपनी का दावा है कि C+Pod सड़कों पर 150 किलोमीटर का रेज देगी. यानी एक बार फुल चार्ज करने पर यह बिना रुके 150 किलोमीटर तक चलेगी. 200V/16A पावर सप्लाई की मदद से यह कार केवल 5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है. वहीं, 100V/6A स्टैंडर्ड पावर सप्लाई की मदद से इस कार को फुल चार्ज होने में 16 घंटे लगेंगे.
ये भी पढ़ें : नए साल में खरीदें अपनी मनपसंद कार! SBI, ICICI सहित ये बैंक दे रहे सस्ता लोन
दो लोगों के बैठने की व्यवस्था
आकार में यह कार बेहद ही छोटी है. इस कार का कुल वजन महज 690kg है. इसकी लंबाई 2,490mm, चौड़ाई 1290 mm और उंचाई 1,550 mm है. इस कार में केवल दो लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. इस कार के एक्सटीरियर पैनल्स को प्लास्टिक से बनाया गया है, ताकि कार के वजन को कम से कम रखा जा सके.
इतनी है कीमत
Toyota ने C+Pod को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसके X ट्रिम और G ट्रिम. इसके X वेरिएंट की कीमत 1.65 मिलियन येन है, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक 11.75 लाख रुपये है. वहीं, इसके G वेरिएंट की कीमत 1.71 मिलियन येन है, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक 12.15 लाख रुपये है.