हंगामा: शराब पीकर वाहन चलाया तो जेल, रोज जांच कर रही पुलिस

हंगामा: शराब पीकर वाहन चलाया तो जेल, रोज जांच कर रही पुलिस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खरगोनएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • 31 दिसंबर के पहले पुलिस की तैयारियां

नए साल के स्वागत की तैयारियों के लिए कोई हुड़दंग या हंगामा नहीं चलेगा। पुलिस ने तीन दिन पहले ही चैकिंग पाइंट लगाकर शुरूआत कर दी है। इसमें शराब पीने वाले, बाइक पर तीन सवारियों व तेज गति सहित तेज आवाज के साइलेंसर वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी। मंगलवार रात को यातायात प्रभारी मुकेश हायरी के नेतृत्व में गायत्री मंदिर तिराहे पर वाहन चालाकों की चैकिंग की गई। इसमें दो ज्यादा वाहन चालक शराब पीकर वाहन चला रहे थे। बच्चे साथ में होने के कारण पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर छोड़ा दिया। एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि जिलेभर में 31 दिसंबर की विदाई व नए साल के स्वागत के दौरान पुलिस को हुड़दंगियों व शराबियों पर कार्रवाई को कहा है। यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाते मिला तो उसका मेडिकल किया जाए। साथ ही लायसेंस निरस्त संबंधित कार्रवाई की जाए।



Source link