शतक का जश्न मनाते फवाद आलम (फोटो क्रेडिट: ट्विटर )
फवाद आलम (Fawad Alam) करीब 11 साल पाकिस्तानी टीम से बाहर रहे. इस दौरान उन्होंने कॉमेडी नाटक में काम भी किया, मगर क्रिकेट में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी
- News18Hindi
- Last Updated:
December 30, 2020, 10:32 AM IST
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. एक समय टीम पर बड़ी हार का संकट मंडराने लगा था. टीम ने अपने चार बड़े विकेट महज 75 रन पर ही गंवा दिए थे, मगर इसके बाद फवाद आलम (fawad alam) क्रीज पर आए और उन्होंने पारी को न सिर्फ संभाला, बल्कि मुकाबले में टीम की वापसी भी कराई. आलम ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 269 रनों पर 102 रन बनाए. उन्होंने 11 साल बाद अपने करियर का दूसरा टेस्ट शतक जड़ा. अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 14 चौके जड़े.
2009 में जड़ा पहला टेस्ट शतक
2009 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले फवाद आलम ने अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ दिया था और फिर उस शतक के बाद उन्हें अपने दूसरे टेस्ट शतक के लिए करीब 11 साल का इंतजार करना पड़ा. आलम ने 13 जुलाई 2009 को अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा था. उन्होंने 2009 में डेब्यू मैच सहित कुल 3 ही टेस्ट मैच खेले थे. इसके बाद वह टीम से बाहर हो गए और उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टीम में वापसी की.यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: अश्विन ने सामने घुटने टेकने के बाद बोले स्मिथ, मैंने ही दिया हावी होने का मौका
IND vs AUS: शुभमन गिल के फैन हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, कहा- अगले 10 साल भारत के लिए खेल सकते हैं
फवाद आलम ( Fawad Alam) के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू की बात करें तो उन्होंने 2007 में श्रीलंका में खिलाफ वनडे मैच से पर्दापण किया था, मगर उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू काफी शर्मनाक रहा. फवाद पहली गेंद पर ही गोल्डन डक हो गए थे. हालांकि वह 2015 तक पाकिस्तान की वनडे टीम का हिस्सा भी रहे. टीम से बाहर होने के बाद वह 2019 में एक कॉमेडी नाटक घर दामाद में कैमियो रोल में नजर आए थे.