Last Updated:
Smriti Mandhana 14th ODI Century: टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने वनडे करियर का 14वां शतक जड़ दिया है. आईसीसी वर्ल्ड कप में मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. मंधाना इस वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली इकलौती बल्लेबाज हैं. मंधाना ने 88 गेंदों पर शतक जड़ा. इस विश्व कप में भारत का यह पहला शतक है.
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी वर्ल्ड कप में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करो मरो मैच में 88 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. उन्होंने प्रतिका रावल के साथ मिलकर ओपनिंग में रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की. आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में भारत की ओर से यह पहली सेंचुरी है. मंधाना का विश्व कप में ओवरऑल यह तीसरा शतक है.
मंधाना ने तजमिन ब्रिट्स के रिकॉर्ड की बराबरी की
स्मृति मंधाना का एक कैलेंडर ईयर में यह पांचवां शतक है. इस दौरान उन्होंने तजमिन ब्रिट्स के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. ब्रिट्स ने इस साल 2025 सबसे ज्यादा 5 शतक लगाए थे. मंधाना के भी एक कैलेंडर ईयर में पांच शतक हो गए हैं. मंधाना ने पिछले साल 2024 में एक कैलेंडर ईयर में 4 शतक जड़े थे.
मंधाना ने प्रतिका के साथ 212 रन की साझेदारी की
स्मृति मंधाना ने प्रतिका रावल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की. मंधाना ने 95 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें