टी नटराज टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं.(T Natrajan/Instagram)
ऑस्ट्रेलियाई दौरे (Australia Tour) पर वनडे और टी20 में डेब्यू कर चुके तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natrajan) तीसरे टेस्ट में उमेश यादव (Umesh Yadav) की जगह खेल सकते हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 30, 2020, 3:19 PM IST
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय नटराजन जिन्होंने अपने वनडे डेब्यू पर 70 रन देकर दो विकेट लिए और टी20 सीरीज में छह विकेट झटके, उन्हें तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह मिलेगी. दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में जो बर्न्स को पवेलियन भेजने वाले उमेश यादव महज 3.3 ओवर ही गेंदबाजी कर सके. उमेश यादव जब चौथा ओवर फेंक रहे थे तो उनकी पिंडली की मांसपेशियां खींच गईं. वह चौथे टेस्ट से पहले फिट नहीं हो पाएंगे.
सूत्रों के अनुसार, “मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने शार्दुल ठाकुर को टीम को जोड़ा है और टीम में नवदीप सैनी भी हैं. हालांकि इसकी बहुत संभावना है कि नटराजन को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में विविधता लाई जा सके. नटराजन क्रीज पर ऐसे फुटमार्क बना सकते हैं जिससे रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को फायदा मिले. नाथन लायन के लिए ऐसा मिचेल स्टार्क करते हैं.”
IND vs AUS: शुभमन गिल की शांत बल्लेबाजी पर कमिंस ने कहा, गेंदबाजों के लिए हो जाती है परेशानी
रोहित शर्मा-केएल राहुल की होगी वापसी!
तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा और केएल राहुल दोनों की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. क्वारंटाइन पीरियड पूरा करके रोहित शर्मा आज मेलबर्न में टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दो टेस्ट में 7.75 की औसत से सिर्फ 31 रन बनाए हैं और मध्य क्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है. विहारी तीन पारियों में 15 की औसत से महज 45 रन ही बना सके हैं. ऐसे में अगले टेस्ट में ये दोनों बल्लेबाज टीम से ड्रॉप हो सकते हैं. अगर रोहित शर्मा ओपनिंग नहीं करते हैं तो शुभमन गिल के साथ राहुल पारी का आगाज करेंगे. रोहित शर्मा पांचवें नंबर पर विहारी की जगह ले सकते हैं.