पिता की नापाक करतूत: भोपाल में सगे पिता ने 13 साल की बेटी से छेड़छाड़ की; दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर पीटा, दादी के साथ थाने पहुंची मासूम ने अपना दर्द बताया

पिता की नापाक करतूत: भोपाल में सगे पिता ने 13 साल की बेटी से छेड़छाड़ की; दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर पीटा, दादी के साथ थाने पहुंची मासूम ने अपना दर्द बताया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में बीते 3 महीने में पिता द्वारा बेटी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की कोशिश का तीसरा मामला सामने आया है। – प्रतीकात्मक फोटो

  • मां पहले ही परिवार को छोड़कर जा चुकी
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

भोपाल में एक पिता की नापाक करतूत से पिता-बेटी के रिश्तेदार तार-तार हो गए। आरोपी ने अपनी ही 13 साल की सगी बेटी पर बुरी नजर डालते हुए छेड़छाड़ कर दी। पत्नी के भाग जाने के बाद से ही आरोपी मासूम पर बुरी नजर रखने लगा था। दुष्कर्म करने में नाकाम आरोपी बेटी से मारपीट भी करता था। बुधवार को पानी हद से गुजरने के बाद लड़की ने दादी के साथ पिता को सलाखों के पीछे भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोहेफिजा टीआई अनिल बाजपेयी ने बताया कि 13 साल की लड़की अपने पिता और दादी के साथ रहती है। करीब चार साल पहले उसकी मां परिवार को छोड़कर चली गई थी। उसके बाद से ही उसका 40 साल का पिता उस पर गलत नजरें रखने लगा। शुरू में तो वह समझ नहीं पाई, लेकिन फिर पिता की हरकतें उसे परेशान करने लगी।

बुधवार दोपहर पापा ने उसे हाथ-पैर दबाने के बहाने पास बुलाया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। मना करने पर उन्होंने उससे मारपीट भी की। उसके बाद शाम को जब दादी घर पहुंची तो उसने उन्हें रोते हुए सबकुछ बता दिया। जिसके बाद उन्होंने कोहेफिजा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर छेड़छाड़, जेजे और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पापा कहने में घिन आती है

मासूम ने बताया कि मां हमें छोड़कर जा चुकी हैं। वह कक्षा 8वीं में पढ़ती है। दादी ही उसका पूरा ख्याल रखती हैं। पिता की हरकतों के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगी। अब तो उसे पापा के नाम से ही घिन आने लगी। वह अपने पिता की सूरत तक नहीं देखना चाहती है। वह कहते थे कि वे उसे अपनी पत्नी बनाकर रखेंगे।

भोपाल में तीसरा मामला

भोपाल में पिता द्वारा बेटी से छेड़छाड़ और ज्यादती की कोशिश करने का तीन महीनों में यह तीसरा मामला है। इससे पहले कोलार में एक पिता ने अपनी दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया था, तो मां ने ही बेटी के लिए पति को जेल भिजवा दिया था। जबकि हबीबगंज में सौतेले पिता ने मासूम से कमरे में बंद कर ज्यादती की थी। तीनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।



Source link