BJP में संगठनात्मक बदलाव: राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को MP-CG  सहित 6 राज्यों का प्रभार, बेस कैंप रहेगा भोपाल

BJP में संगठनात्मक बदलाव: राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को MP-CG  सहित 6 राज्यों का प्रभार, बेस कैंप रहेगा भोपाल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • National Co organization General Secretary Shiv Prakash Will Be In Charge Of 6 States Including MP CG, Bhopal Will Remain Base Camp

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों का प्रभार सौंपा गया है। उनका बेस कैंप भोपाल रहेगा।

  • इससे पहले पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के पास था मध्य प्रदेश का प्रभार
  • अमित शाह के करीबी शिव प्रकाश पर RSS-BJP के बीच समन्वय की रहेगी जिम्मेदारी

बीेजेपी ने साल 2020 के आखिरी दिन गुरुवार को नई संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए पार्टी के तीन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। इसके तहत राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का भी अहम प्रभार सौंपा गया है। खास बात यह है कि शिव प्रकाश का बेस कैंप भोपाल रहेगा। इससे पहले यह जिम्मेदारी पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल संभाल चुके हैं।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिव प्रकाश की भूमिका आरएसएस और बीजेपी के बीच समन्वय की रहेगी। उन्हें 6 राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि वे अभी तक केवल दो राज्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब इन राज्यों से हटा कर बीजेपी शासित मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण के राज्यों का प्रभार दिया गया है।

MP में बड़े बदलाव के संकेत

शिव प्रकाश को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी देकर राज्य में बड़े बदलाव के संकेत हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व पिछले 10 माह में चार बड़े फैसले मप्र को लेकर कर चुका है। इसी साल फरवरी माह में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की जगह वीडी शर्मा की नियुक्ति की गई थी। इसके बाद प्रदेश के पांच महामंत्री,भगवान दास सबनानी, कविता पाटीदार,शरतेन्दु तिवारी और रणवीर सिंह रावत की नियुक्ति का आदेश भी दिल्ली से ही किया गया था। इसके बाद विनय सहस्त्रबुद्धे के स्थान पर मुरलीधर राव को प्रदेश प्रभारी बनाकर मध्य प्रदेश भेजा गया। अब राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को एमपी की जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी ने तीन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्रियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

बीजेपी ने तीन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्रियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

इसलिए मिला बंगाल का प्रभार

सूत्रों का यह भी कहना है कि शिव प्रकाश पश्चिम बंगाल एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में RSS-BJP का काम देख चुके हैं। वे अमित शाह के साथ साल 2014 के लोकसभा चुनाव में करीब से काम कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में BJP का वोट प्रतिशत तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि उन्हें पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है।

निकाय चुनाव में मिलेगा फायदा

शिव प्रकाश का भोपाल में बेस कैंप होने से बीजेपी को निकाय चुनाव में फायदा मिलेगा। दरअसल, शिव प्रकाश उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के अलावा निकाय चुनाव में संगठनात्मक ढांचे का बेहतर तरीके से उपयोग में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व

सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। सौदान सिंह का केंद्र चंडीगढ़ रहेगा और वह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ राज्यों में भाजपा संगठन के साथ समन्वय करेंगे। वहीं वी सतीश दिल्ली के लिए संगठक बनाए गये है। उन्हें संसदीय कार्यालय, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चे के समन्वय के अलावा विशेष संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है।



Source link