केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है.
ICC Test Rankings: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं. टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा भी शामिल हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 31, 2020, 11:07 AM IST
नई दिल्ली. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Rankings) में बल्लेबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ( Kane Williamson) ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और विराट कोहली (Virat Kohli) को पछाड़कर नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में 129 और 21 रनों की पारी खेली जिससे वह शीर्ष पर पहुंच गए.