IND vs AUS: सिडनी टेस्ट की तैयारी में रोहित शर्मा, प्रैक्टिस की तस्वीरें वायरल

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट की तैयारी में रोहित शर्मा, प्रैक्टिस की तस्वीरें वायरल


मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में 14 दिनों का क्वारंटीन (Quarantine) पूरा करने के बाद टीम इंडिया (Team India) के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड की देख-रेख में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में पहली बार प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 7 जनवरी से शुरू हो रहे सिडनी टेस्ट में इस सलामी बल्लेबाज के खेलने की उम्मीद है.

बीसीसीआई (BCCI) ने 2 तस्वीरों के साथ इस बल्लेबाज की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इंजन स्टार्ट हो रहा है और जो होने वाला है उसकी ये छोटी सी झलक है.’ रोहित प्रैक्टिस कर रहे थे तो वहीं भारतीय दल के बाकी खिलाड़ियों ने सीरीज के दूसरे टेस्ट में जीत के बाद 2 दिनों का आराम करना बेहतर समझा.

 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2020 (IPL 2020) के दौरान चोटिल हो गए थे. उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. इसी वजह से वो इस दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज और पहले 2 टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए. बीसीसीआई द्वारा जारी फोटो में 33 साल के ये खिलाड़ी कैच प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं इस दौरान थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेन्द्र और दयानंद गरानी के साथ श्रीलंका के नुवान सेनेवेरत्ने रोहित की मदद के लिए वहां मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें- हनीमून पर चहल-धनश्री का जब पड़ा भालू से पाला, बन गए ‘खतरों के खिलाड़ी’

भारतीय कोच रवि शास्त्री ने दूसरे मैच के समाप्त होने के बाद कहा था कि रोहित को तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल करने से पहले उनकी फिटनेस पर गौर किया जाएगा. बीसीसीआई ने 11 दिसंबर को घोषणा की थी कि इस सलामी बल्लेबाज ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है जिससे उनका 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने का रास्ता साफ हुआ था.

टीम के साथी खिलाड़ियों से बुधवार को मिलने से पहले रोहित सिडनी में  2 हफ्ते के लिए क्वारंटीन में थे. रोहित के भारतीय टीम के साथ 4 जनवरी को सिडनी रवाना होने की संभावना है. राज्य में कोविड-19 से जुड़ी स्थिति के कारण टीम के यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी कहा था कि मुंबई के इस 33 साल के बल्लेबाज को सिडनी टेस्ट में शुभमन गिल के साथ पारी आगाज करनी चाहिए.
(इनपुट-भाषा)





Source link