अवैध मकान तोड़े: शहर में 30 से अधिक गुंडे-बदमाशों के तोड़े जाएंगे मकान, कार्रवाई की तैयारी में अफसर

अवैध मकान तोड़े: शहर में 30 से अधिक गुंडे-बदमाशों के तोड़े जाएंगे मकान, कार्रवाई की तैयारी में अफसर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बुरहानपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे गुंडे-बदमाशों के अवैध मकान तोड़े जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस और निगम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 2020 की गुंडा सूची में 30 से अधिक बदमाशों के नाम शामिल हैं। शहर में 21 सामाजिक गुंडे, 7 सांप्रदायिक गुंडे और 3 राजनीतिक गुंडे हैं। इनके अवैध मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को बदमाशों के मकान बता दिए हैं। इसके बाद कार्रवाई करने की तैयारी में निगम के अधिकारी-कर्मचारी जुट गए। गुरुवार सुबह से रात तक बदमाशों के मकान ढहाने के लिए अाैपचारिकताएं पूरी करने के लिए तैयारी चली। गुरुवार सुबह से रात तक अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे गुंडे-बदमाशों के मकानों की जानकारी एकत्र की गई। इसके साथ ही बदमाशों के अवैध निर्माण और वर्तमान में जिस भवन में रह रहे हैं, उसके स्वामित्व संबंधी जानकारी भी एकत्र की।



Source link