नए साल में कोरोना से जुड़ी बुरी खबर: IAS अफसर मसूद अख्तर की कोरोना से मौत; भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती थे

नए साल में कोरोना से जुड़ी बुरी खबर: IAS अफसर मसूद अख्तर की कोरोना से मौत; भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती थे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आईएएस मसूद अख्तर कुछ दिन से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

गृह विभाग में पदस्थ आईएएस अफसर मसूद अख्तर की कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को मौत हो गई है। वह भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती थे।

मध्य प्रदेश गृह विभाग में सचिव आईएएस मसूद अख्तर का कोरोना से निधन हो गया है। बीते दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने से उन्हें भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

उनके दोस्त आईएएस अफसर राजीव शर्मा ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

उनके दोस्त आईएएस अफसर राजीव शर्मा ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मध्य प्रदेश में मसूद अख्तर पहले आईएएस अफसर हैं, जिनकी कोरोना से मौत हुई है। इससे पहले कोरोना से डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी और हेल्थ वर्कर्स की मौतें हुई हैं। इधर, मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह उन्हें र्टअटैक आया था। गुरुवार को मध्य प्रदेश में कोरोना के 844 नए मामले सामने आए थे। वहीं भोपाल में 158 नए मामले मिले थे। जबकि 2 की मौत हो गई थी।

सोशल मीडिया पर दोस्त ने याद किया

उनके दोस्त आईएएस अफसर राजीव शर्मा ने अख्तर को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- डॉ. मसूद अख्तर अब नहीं रहे। अभी थोड़ी देर पहले उन्होंने भोपाल के नेशनल अस्पताल अंतिम सांस ली। वे मेरे अग्रज, सच्चे मित्र और सहृदय मनुष्य थे। सफल अधिकारी तो थे ही. उनका जाना मुझे बहुत अकेला कर गया।



Source link