- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- In The Name Of New Year Celebration, Illegal Liquor Was Being Served In Lounge, Lounge Operator Arrested
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एमपी नगर के एक कैफे में परोसी जा रही थी अवैध शराब। -फाइल
- तंबाकू अधिनियम और आबकारी की धाराओं में एफआईआर, संचालक को मिली जमानत
नए साल के जश्न के नाम पर 31 दिसंबर की रात एमपी नगर के होलीपाय रेस्त्रां एन्ड कैफे में अवैध रूप से शराब और बियर परोसी जा रही थी। सूचना के बाद में कैफे में पुलिस ने छापा मारा। जहां से 12 नग बियर, 12 नग अंग्रेजी शराब सहित खाली शराब की बोटलें तथा चार हुक्के मिले हैं। आरोपित लॉउंज संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ तंबाकू अधिनियम और आबकारी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है। बाद में संचालक को जमानत पर छोड़ दिया गया।
एमपी नगर पुलिस के मुताबिक, जोन-1 में होलीपाय रेस्त्रां एन्ड कैफे है। जिसका संचालक धर्मेंद्र चौहान नाम का व्यक्ति करता है। बीती रात एमपी नगर पुलिस की टीम और कंट्रोल रूम का बल क्षेत्र में गश्त कर रहा था। रात साढ़े 11 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली की होलीपाय कैफे में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। नए साल के जश्न के नाम पर यहां तेज डीजे साउंड के साथ पार्टी भी चल रही थी।
सूचना के बाद में पुलिस ने कैफे में छापामार कार्रवाई की। जहां से पुलिस को संचालक धर्मेंद्र चौहान काउंटर से अवैध शराब बेचते मिला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपए की अवैध शराब सहित हुक्का, लैवर और पाइप जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का पुराना अपराधिक रिकार्ड है या नहीं। इसकी छानबीन की जा रही है।
पुलिस टीम बहस करने लगा आरोपी
लाउंज में कार्रवाई के दौरान आरोपी संचालक पुलिस टीम के साथ बहस करने लगा। उसने ये भी कहा कि उनके पास बार का लाइसेंस है, लेकिन लाइसेंस देखने के बाद पता चला कि आरोपी के पास लाइसेंस महज 12 बॉटल बेचने का है। जबकि मौके पर लाइसेंस से दो गुनी शराब मौजूद थी। संचालक की बहसबाजी के बाद में कार्रवाई कर रही पुलिस टीम ने स्थानीय सीएसपी और टीआई को बुला लिया।