Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बुरहानपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
साल 2021 में बुरहानपुर को फिल्म पर्यटन नीति में शामिल किए जाने के बाद यहां फिल्म व सीरियल्स की शूटिंग की जा सकेगी। फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शूटिंग के लिए जिला प्रशासन निर्माता-निर्देशकों को सुविधाएं मुहैया कराएगा। शहर में टीवी सीरियल ‘जुर्म और जज्बात’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही फिल्म निर्देशक स्वामित्र रानाड़े भी असीरगढ़ पर एनिमेटेड फिल्म की शुरुआत करने वाले हैं। वे ‘ज-जंतरम म-मंतरम’ और ‘अलीबाबा 40 चोर’ जैसी एनिमेटेड फिल्में बना चुके हैं। यहां ज्यादा फिल्मों का निर्माण हो सके, इसके लिए इंडियन प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन को निमंत्रण भेजा है। 15 से 17 जनवरी के आसपास कुछ फिल्म निर्देशक स्पॉट देखने बुरहानपुर आ सकते हैं। इनमें श्याम बेनेगल, सईद अख्तर व स्वामित्र रानाडे शामिल हैं। बालाजी फिल्म्स को भी बुलाने के प्रयास चल रहे हैं। इनकी शूटिंग के लिए शहर के कुछ आकर्षक बंगलों को चिह्नित किया गया है। फिल्म पर्यटन से जिले के एेतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य को पहचान मिलेगी।