दोनों कंपनियों ने अपने ज्वाइंट वेंचर को खत्म को रद्द करने का फैसला किया है.
अमेरिका की प्रमुख कार कंपनी फोर्ड (Ford) ने जानकारी दी है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के साथ पूर्व घोषित मोटर वाहन ज्वाइंट वेंचर को रद्द करेगी. कंपनी का कहना है कि पिछले कई महीनों के दौरान कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह फैसला लेना पड़ रहा है.
महामारी की वजह से लेना पड़ा यह फैसला
कंपनी ने कहा कि पिछले 15 महीनों के दौरान महामारी के चलते वैश्विक आर्थिक और व्यावसायिक स्थितियों में बुनियादी बदलावों के चलते यह फैसला किया गया. ऐसे में फोर्ड और महिंद्रा ने अपनी पूंजी आवंटन की प्राथमिकताओं को फिर से निर्धारित किया. फोर्ड ने आगे कहा, ‘‘भारत में स्वतंत्र परिचालन यथावत जारी रहेगा.’’
यह भी पढ़ें: जनवरी 2021 में टाटा से लेकर BMW तक के ये मॉडल होंगे लॉन्च, जानिए इनके बारे में…महिंद्रा के उत्पादन योजनाओं पर नहीं पड़ेगा असर
एमएडंएम ने शेयर बाजार को बताया कि इस फैसले का कंपनी की उत्पादन योजनाओं पर कोई असर नहीं होगा, और वह एसयूवी खंड में विस्तार योजनाओं पर आगे बढ़ती रहेगी. कंपनी ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक एसयूवी में अग्रणी स्थान पाने के लिए प्रयास तेज करेगी.
दुनियाभर में फैले अपने बिजनेस का आकलन कर रही फोर्ड
फोर्ड ने यह भी कहा कि वो तत्परता से दुनियाभर में फैले अपने बिजनेस का आकलन कर रही है. कंपनी इसी को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रही है ताकि कंपनी 8 फीसदी का EBIT मार्जिन का लक्ष्य पूरा कर सके. साथ ही फोर्ड अपने कैश फ्लो को भी मेंटेन करने के लिए अपने फैसलों सामंजस्य बिठा रही है.