बिजली का नया टैरिफ: फिक्स चार्ज 150 रु. से बढ़ाकर 153 रु. हुआ, मीटर चार्ज खत्म किया

बिजली का नया टैरिफ: फिक्स चार्ज 150 रु. से बढ़ाकर 153 रु. हुआ, मीटर चार्ज खत्म किया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बुरहानपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नए साल से उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली की खपत पर 20 पैसे अधिक चुकाने होंगे। फिक्स चार्ज के 150 के बजाए 153 रुपए लगेंगे। नए टैरिफ में थोड़ी राहत यह रहेगी कि उपभोक्ता को अब मीटर किराया नहीं देना होगा। इससे सिंगल फेज उपभोक्ता को हर माह 10 रु. तो थ्री फेज कनेक्शन वाले उपभोक्ता को 25 रुपए की बचत होगी। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरें 26 दिसंबर से लागू कर दी हैं। नए टैरिफ में 8 पैसे से लेकर 20 पैसे तक बढ़ाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि 51 से 150 यूनिट की खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ता पर की गई है। इसके साथ ही नॉन डोमेस्टिक में फिक्स चार्ज भी 150 रुपए प्रति किलोवॉट से बढ़ाकर 153 रुपए कर दिया है। फरवरी से उपभोक्ताओं को बिजली के बिल नए टैरिफ के हिसाब से मिलेंगे। नई दरों का असर जिले के करीब 1 लाख 30 हजार उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। चार महीने देरी से लागू हुई दरें : विद्युत नियामक आयोग ने 17 अगस्त-2019 को 2019-20 के लिए टैरिफ जारी किया था। इस साल करीब 4 महीने देरी से 26 दिसंबर-2020 से आगामी आदेश तक के लिए नए टैरिफ अनुसार नई दरें लागू की गई हैं। नए टैरिफ में खपत के हिसाब से अलग- अलग दरें बढ़ाई गई हैं। मीटर चार्ज खत्म, अस्थायी की मियाद दो साल बढ़ाई : आयोग ने बिजली के दामों में वृद्धि के साथ उपभोक्ताओं को मीटर चार्ज में राहत दी है। नए टैरिफ में मीटर चार्ज खत्म कर दिया है। अभी तक सिंगल फेज पर 10 रुपए, थ्री फेस पर 25 और 10 किलोवॉट से अधिक के कनेक्शन पर 125 रुपए प्रतिमाह मीटर चार्ज लगता था। अब उपभोक्ताओं को यह नहीं देना होगा। इसके साथ ही अस्थायी कनेक्शन की मियाद एक से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दी है।

ऐसा है बिल का नया टैरिफ
यूनिट पुराना नया बढ़ोतरी

0-50 4.05 4.13 8 पैसे
51-150 4.95 5.05 10 पैसे
151-300 6.30 6.45 15 पैसे
300 से अधिक 6.50 6.70 20 पैसे



Source link