भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा स्थगित, आकाश चोपड़ा ने उठाया बड़ा सवाल

भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा स्थगित, आकाश चोपड़ा ने उठाया बड़ा सवाल


मेलबर्न. भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) का ऑस्ट्रेलिया दौरा (Australia Tour) अगले सत्र के लिए स्थगित हो गया है. कोरोना महामारी के कारण जारी ब्रेक के बीच अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए टीम को और इंतजार करना होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच सीरीज स्थगित होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने लैंगिक समानता को लेकर सवाल खड़े किए हैं. आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का कहना है कि अगर पुरुष क्रिकेट हो रहा है तो फिर महिला क्रिकेट क्यों नहीं?

भारतीय टीम ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च में टी20 विश्व कप फाइनल खेला था. भारतीय टीम को 22 जनवरी को कैनबरा में, 25 जनवरी को मेलबर्न में और 28 जनवरी को होबर्ट में वनडे खेलना था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि अब यह दौरा 2022 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा होगा जो मार्च अप्रैल में होना है. इसके साथ तीन टी20 भी खेले जाएंगे.

Bye-Bye 2020: 59 टी20 छक्के लगाकर ये बल्लेबाज बना नंबर 1, टॉप-15 में सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाज

Cricket: 2020 में सबसे अधिक बार 0 पर आउट होकर शर्मिंदा हुए भारत के 2 दिग्गजआकाश चोपड़ा ने भारतीय महिला टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के स्थगित होने के बाद एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने कुछ सवाल पूछे. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ”इसे कोई कैसे सही ठहरा सकता है? पुरुष क्रिकेट हो रहा है, लेकिन महिला क्रिकेट नहीं खेला जा सकता. लैंगिक समानता पर कोई कुछ कहना चाहता है?

आकाश चोपड़ा के इस ट्वीट पर फैन्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकली ने एक बयान में कहा, ”हमें उम्मीद है कि अगले सत्र में भारत और आस्ट्रेलिया की टीमों के बीच बड़ी सीरीज खेली जाएगी, जो दोनों देशों के दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होगी.” इसमें कहा गया, ”पहले यह दौरा इसी सत्र में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे अगले सत्र तक स्थगित कर दिया गया.” क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि दौरे की तारीखों और स्थानों का ऐलान जल्दी ही किया जाएगा.





Source link