Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोहएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
साल 2020 की विदाई कड़ाके की ठंड के साथ हुई। गुरूवार को दिनभर चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। दिन का तापमान स्थिर रहा लेकिन रात के पारे में उछाल दर्ज की गई। दिन का तापमान 20.0 डिग्री एवं रात का तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को भी दिन का तापमान 20.0 डिग्री था रात का तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था। 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 0.8 डिग्री की बढोत्तरी दर्ज की गई है। सुबह से धुंध छाई रही।
8 बजे के बाद ही सूरज निकला। दोपहर में भी सूरज की किरणें ठंड से राहत नहीं दे पा रही थीं। शाम को सूरज ढलने के बाद सर्द हवाओं का जोर बढ़ गया। इधर ठंड का असर तेज होने के बाद भी लोगों में नए साल का स्वागत करने को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि माैसम वैज्ञानिक राजेश खवसे ने बताया कि नए साल की शुरूआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी। जिले में एक दो दिन तक शीत लहर चलने की संभावना बन रही है। इधर शहर के सार्वजनिक स्थानों, चौराहों पर अब तक नगर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। जिला अस्पताल परिसर में लोग स्वयं के खर्च से लकड़ी आदि की व्यवस्था कर परिसर में आग लगाकर ठंड भगाते हैं। बस स्टैंड परिसर, रेलवे स्टेशन के पास सहित विभिन्न चौराहों पर लोगों को ठंड से राहत पाने अलाव की व्यवस्था नहीं की गई।