- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Jabalpur Miscreants Had A Young Man Murdered In Sagar, Police Went Thrice, Caught In Fourth Time
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- 29 सितंबर को पथरिया में हल्ले कुर्मी की घर में घुसकर की थी हत्या
पथरिया गांव में 29 सितंबर को हुई हल्ले कुर्मी की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार लिया है। मामले में मुख्य आरोपी देव यादव अभी भी फरार है। सिविल लाइन पुलिस शुक्रवार को जबलपुर से आरोपी ऋषभ पिता राकेश यादव, शैलेष पिता शंकर गोटिया, अनिकेत पिता राजकुमार नेमा को गिरफ्तार कर सागर ले आई है। आरोपियों पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज है। पुलिस को इनकी पिछले तीन माह से तलाश थी।
जिला बदर बदमाश है देव यादव
थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि देव यादव जबलपुर का जिला बदल बदमाश है। जिला बदर की कार्रवाई के बाद वह सागर के सोमनाथपुरम् में रहने लगा। देव का परिचय पथरिया निवासी हल्ले कुर्मी से हुआ। इनके बीच शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद देव जबलपुर गया। वहां से 3-4 साथियों को लाकर घर में घुसकर हल्ले कुर्मी की हत्या कर दी।
साइबर सेल की मदद से जुटाए साक्ष्य
टीआई ने बताया, हत्या के बाद देव यादव के बारे में जानकारी मिली। बाकी आरोपी अज्ञात थे। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके पहले तीन बार सागर पुलिस जबलपुर गई। वहां दो-दो दिन तक रुकी, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। टीम खाली हाथ लौट आई। इसके बाद तीन दिन पहले चौथी बार सागर पुलिस को जबलपुर भेजा गया।
जबलपुर में तैयार किए मुखबिर
टीआई ने बताया, चौथी बार टीम को विशेष टास्क देकर जबलपुर भेजा। सागर पुलिस ने जबलपुर में मुखबिर तैयार कर आरोपियों की रेकी की। फिर एक बदमाश को दबोचा। उससे फोन कर दूसरे को बुलाया और फिर तीसरे को। इस तरह तीनों पुलिस गिरफ्त में आए। इनसे हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए।