IND VS AUS: रोहित शर्मा बने टेस्ट टीम के उपकप्तान (फोटो-रोहित शर्मा इंस्टाग्राम)
बीसीसीआई ने सिडनी टेस्ट से पहले बड़ा ऐलान करते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma Vice-Captain) को उपकप्तान बनाया
बीसीसीआई ने आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम जारी की
बता दें बीसीसीआई ने आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में कुछ अहम बदलाव किये हैं. चोटिल उमेश यादव की जगह टी नटराजन को टेस्ट टीम में मौका मिला है. वहीं मोहम्मद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में जोड़ा गया है.
भारत की आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन.Team India 2021 Schedule: आईपीएल से लेकर टी20 वर्ल्ड कप तक पूरे साल बिजी रहेगी टीम इंडिया, यहां देखें पूरा शेड्यूल
युवराज सिंह को घरेलू क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं मिलने पर पिता ने ऐसे किया रिएक्ट
रोहित की एंट्री मतलब मयंक-हनुमा पर खतरा
रोहित शर्मा अब टीम इंडिया के उपकप्तान बना दिये गये हैं तो ऐसे में अब उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में पक्की हो चुकी है. अब सवाल ये है कि पहले दो मैचों की प्लेइंग इलेवन में खेलने वाला एक बल्लेबाज बाहर बैठेगा. मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी दोनों एडिलेड और मेलबर्न में कुछ खास नहीं कर पाए. शुभमन गिल ने अपने डेब्यू टेस्ट में जलवा दिखाया. अब सवाल ये है कि रोहित शर्मा को किसकी जगह मौका मिलता है. वैसे सवाल ये भी है कि रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे या फिर उन्हें मिडिल ऑर्डर में मौका दिया जाएगा. इन सवालों के जवाब तो सिडनी टेस्ट से एक दिन पहले ही मिलेंगे.