MP में कड़ाके की ठंड: नए साल की सुबह राजधानी का खिली-खिली धूप से स्वागत, 25 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे

MP में कड़ाके की ठंड: नए साल की सुबह राजधानी का खिली-खिली धूप से स्वागत, 25 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • On The New Year Morning, The Capital Is Warmly Welcomed, The Night Temperature Is Below 10 Degrees In 25 Cities

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर भोपाल के नव निर्मित आर्च ब्रिज की है, जहां पर सूरज की किरणें नए साल का स्वागत कर रही हैं। परिंदे अपने घर से निकल पड़े हैं, आसमान में कुलांचें भरने को। – अनिल दीक्षित

  • दतिया लगातार 10 वें दिन पारा 5 डिग्री से कम, पचमढ़ी में 7 डिग्री तापमान पहुंचा
  • 2 जनवरी के बाद बिगड़ सकता है मिजाज, गरज-चमक के साथ रुक-रुक बरसात हो सकती है

उत्‍तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते फिलहाल राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। रात में जहां सर्द हवाओं से प्रदेश ठिठुर रहा है, वहीं दिन में भी सिहरन बरकरार है। राजधानी भोपाल में नए साल की पहली सुबह खिली-खिली रही। अलसुबह धुंध छाई रही, लेकिन जल्दी ही धूप खिल गई। भोपाल समेत प्रदेश के 25 शहरों का रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। दतिया में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पचमढ़ी में रात का तापमान 7 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। दो जनवरी से बादल छाने लगेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट।

मौसम विभाग का अलर्ट।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के उत्तरी भाग में रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। ग्वालियर, दतिया में तो पारा तीन डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बना होने से पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाने लगे हैं। इससे रात के तापमान में अधिक गिरावट नहीं हो पा रही, लेकिन बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। साथ ही हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा बनी रहने से दिन में सिहरन बरकरार है।

ग्वालियर-दतिया और धार में आज शीतलहर
इधर, मौसम विभाग ने धार, ग्वालियर और दतिया जिले में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही ग्वालियर-चंबल में घना कोहरा छाया हुआ है। जबकि जबलपुर बालाघाट, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में एक जनवरी की सुबह कोहरे में लिपटी रही।

आज इन शहरों में हो सकता है कोल्ड डे
चंबल संभाग के जिले, राजगढ़, सागर, छतरपुर, उज्जैन, शाजापुर, धार, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी जिलों में कोल्ड रहने के आसार हैं। इसका यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पर बने सिस्टम के कारण अपेक्षाकृत नमी नहीं मिल पाने के कारण फिलहाल बरसात की संभावना नहीं है, लेकिन 2 जनवरी के बाद प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी हवाएं मिलेंगी, जिससे मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ सकता है। इसके असर से ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल और उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ रुक-रुक बरसात होने का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।



Source link