ड्रग्स गैंग की पोस्टर गर्ल गई जेल: पुलिस ने मांगा था आफीन का रिमांड, कोर्ट ने सभी आरोपियों को भेजा जेल, अब फरार आरोपियों की तलाश

ड्रग्स गैंग की पोस्टर गर्ल गई जेल: पुलिस ने मांगा था आफीन का रिमांड, कोर्ट ने सभी आरोपियों को भेजा जेल, अब फरार आरोपियों की तलाश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Madhya Pradesh Indore Drug Poster Girl Noor Fatima And Other Gang Members Appear In Court Today

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आफीन को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ड्रग्स माफिया गिरोह से जुड़ी नूर फातिमा उर्फ तरन्नुम उर्फ आफीन नाम से जाने वाली पोस्टर गर्ल को शनिवार को इंदौर जिला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, विजय नगर पुलिस ने और फातिमा से अन्य सबूत जुटाने के लिए रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट द्वारा उसे जेल भेज दिया गया।

तरन्नुम को जेल ले जाते हुए पुलिसकर्मी।

तरन्नुम को जेल ले जाते हुए पुलिसकर्मी।

ड्रग्स आंटी प्रीति जैन के पकड़े जाने के बाद विजय नगर पुलिस को तरन्नुम नामक युवती की भी तलाश थी, जिसे विजयनगर पुलिस ने पकड़ने के बाद उससे पूछताछ की है। तरन्नुम ने रिमांड के दौरान कबूल लिया था कि उसकी दोस्ती यश थी, लेकिन वही कोर्ट में मीडिया के सामने तरन्नुम ने यह भी बात कही थी, यश की अन्य दोस्तों को पुलिस ने नहीं पकड़ा है, जिसके बाद वह मीडिया पर भी भड़क गई थी।

आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ड्रग्स गिरोह में इंदौर के कई आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। अन्य फरार लोगों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। जल्द ही, इनकी तलाश में अलग-अलग टीमें अन्य राज्यों में भी छापामार कार्रवाई की जाएगी।



Source link