जान जोखिम में डाल स्टैंड से लगाई छलांग… फिर दो बार गिरा, विराट कोहली के जबरा फैन का ये VIDEO होश उड़ा देगा

जान जोखिम में डाल स्टैंड से लगाई छलांग… फिर दो बार गिरा, विराट कोहली के जबरा फैन का ये VIDEO होश उड़ा देगा


Virat Kohli Fan Video: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में हुए पहले वनडे में जब स्टार खिलाड़ी कोहली ने ‘विराट’ शतक जड़ा तो एक फैन ने पागलपन की सारी हदें पार कर दी. जी हां, इसे पागलपन ही कहेंगे क्योंकि उसने कुछ देर के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी. जैसे ही विराट कोहली ने शतक जड़ा, इस युवा फैन ने स्टैंड ने छलांग लगाई, थोड़ा लड़खड़ाया. बाउंड्री लाइन पार करते हुए बुरी तरह से गिरा, लेकिन रुका नहीं. आखिरकार वो अपनी मंजिल तक पहुंच ही गया. 

रांची में हुए इस घटना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ-साफ दिख रह है कि कैसे विराट कोहली के जबरा फैन ने अचानक स्टैंड से मैदान में एंट्री मारी और फिर गिरते-लड़खड़ाते हुए बीच मैदान तक पहुंचा और फिर कोहली के पैरों में गिर गया.

कोहली के जबरा फैन का VIDEO वायरल 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में विराट कोहली ने अपने ODI करियर का 52वां शतक जड़ा. इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में वो सबसे अधिक सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. रांची में ‘विराट’ शतक देख स्टेडियम में जश्न का माहौल था. कोहली भी सेलिब्रेट करने जा रहे थे कि अचानक उनकी नजर फैन पर पड़ी. 

Add Zee News as a Preferred Source


स्टैंड से लगाई छलांग… दो बार गिरा

सोशल मीडिया पर जो नया वीडियो सामने आया है, उसमें देख सकते हैं कि भिड़ के बीच से एक शख्स अचानक स्टैंड से कूद जाता है. उसने लगभग 20 मीटर ऊपर से छलांग लगाई. फिर बाउंड्री पार करते हुए गिरा और तेजी से भागा. बीच मैदान पर पहुंचकर विराट कोहली के कदमों में गिरा और उनसे आशीर्वाद मांगी.

ऐसा लगा भगवान से मुलाकात हो गई 

जब ये फैन विराट कोहली से मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ मैदान से बाहर जा रहा था, तब उसके चेहरे पर अजीब चमक थी. उसे चोट जरूर लगी होगी, लेकिन खुशी इतनी कि वो सारे दर्द भूल गया. वीडियो देख ऐसा लगेगा जैसे उसने भगवान से मुलाकात कर ली हो. 

भारत ने बनाई 1-0 की बढ़त 

रांची में विराट कोहली के शानदार शतक और कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया. तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से आगे है. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा ODI बुधवार, 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड… जिन्हें कभी नहीं तोड़ पाएंगे विराट कोहली

 





Source link