Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
डायरेक्टरी का विमोचन करते भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य।
ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन नई दिल्ली से संबद्ध भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन के सदस्यों की डिजिटल डायरेक्टरी का विमोचन बीएसएनएल सभागार में किया गया। डायरेक्टरी का विमोचन बीएमए के अध्यक्ष डॉ. महेश शुक्ला ने किया। डायरेक्टरी को सह अध्यक्ष बीएमए प्रदीप करम्बलेकर ने संपादित किया है। डायरेक्टरी में बीएमए के सभी सदस्यों का विवरण मौजूद है। अभी यह डिजिटल है, बाद में इसे प्रिंट भी करवाया जा सकता है। यह सभी सदस्यों के लिए उपयोगी है। डॉ. महेश शुक्ला ने इसे बीएमए के लिए यह नववर्ष का उपहार बताया है। इस अवसर पर बीएमए के पदाधिकारी व सदस्य आरजी दि्वेदी, मनोज झा, डॉ. राजपाल सिंह, जीके छिब्बर, डॉ. आदित्य गुप्ता, भावना बनर्जी, योगेश पंडित, सुश्री दीपल छटवानी, शशांक मिश्रा व केंद्र समन्वयक आमिर खान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीएमए के मानद सचिव एनके छिब्बर ने किया।