Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- खेत की ओर भाग रहे तस्करों को पुलिस ने पकड़ा
स्मैक लेकर भिंड की ओर से आ रहे दो तस्करों को पुलिस ने बड़ागांव पुल के पास पकड़ लिया। पुलिस को देखकर तस्करों ने एक्टिवा छोड़कर खेतों के रास्ते भागने की कोशिश भी लेकिन पुलिस पार्टी ने पीछा कर पकड़ लिया। बदमाशों के पास से 19 ग्राम स्मैक व एक्टिवा बरामद कर ली है। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि उन्होंने चितौरा (गोहद) पर एक व्यक्ति से स्मैक ली थी।
स्मैक तस्करों के भिंड की ओर से ग्वालियर आने की सूचना पर बीती रात क्राइम ब्रांच ने बड़ागांव हाईवे पर तस्करों की तलाश की। हाईवे पर चेकिंग देखकर भिंड की ओर से एक्टिवा पर आ रहे दो युवक खेतों की ओर भागे, पुलिस ने जब दोनों का पीछा किया तब बदमाश एक्टिवा छोड़कर भागने लगे।
पुलिस पार्टी ने दोनों का पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करों के नाम छोटू उर्फ कामेश तोमर निवासी चार शहर का नाका हजीरा व शुभम राजावत निवासी चौड़े के हनुमान बताए गए हैं। तस्करों से 19 ग्राम स्मैक की 19 पुड़िया बरामद की गई है। तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह गोहद के चितौरा में भिंड की ओर से आए एक व्यक्ति से लेकर आए थे।