युवकी की हत्या, 200 से ज्यादा कैमरे खंगाले: स्कूटर से आए दो लड़के ही संदिग्ध, टीमें लोकेशन से बढ़ रही आगे – Indore News

युवकी की हत्या, 200 से ज्यादा कैमरे खंगाले:  स्कूटर से आए दो लड़के ही संदिग्ध, टीमें लोकेशन से बढ़ रही आगे – Indore News




इंदौर के बाणगंगा में शुक्रवार को गायत्री कुर्मी की हत्या के मामले में पुलिस को एक्टिवा से आए दो आरोपियों पर ही शंका है। आरोपी हत्याकांड के पहले ओर बाद के समय इलाके में दिखे हैं। पुलिस अब तक 200 से ज्यादा कैमरे खंगाल चुकी है। वही लोकेशन के हिसाब से आगे बढ़ रही है।
बाणगंगा में सिक्योरिटी गार्ड महिला की हत्या के मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की सर्चिंग कर रही है। पुलिस को सबसे पहले घर के पास दो संदिग्ध स्कूटर सवार दिखे थे। जो घर से कुछ दूरी पर गायत्री के घर के आसपास दिखे थे। लेकिन उनके फुटेज धुंधले थे।
इसके बाद फिर से दोनों आरोपी वहां से आगे की लोकेशन पर दिखाई दिए। पुलिस जवानों ने गायत्री के घर की तरफ आने जाने वाले सभी रास्तों के फुटेज चेक किए हैं। दोनों स्कूटर सवारों पर ही पुलिस की निगाहें टिकी हुई हैं। उन्होंने हत्याकांड को बड़े ही शातिर तरीके से अंजाम दिया है।
मोबाइल डिटेल नही आई सामने
गायत्री की आखिरी समय रात में ही बात हुई थी। घटना के पहले ओर बाद में उसके मोबाइल रिसीव कॉल नहीं था। एक दो दिन में डिटेल आने के बाद पुलिस को और दिशा मिल जाएगी। पुलिस के मुताबिक हत्यारे स्थानीय ही है। वह नंदबाग इलाके से बाहर नहीं निकले हैं। हत्याकांड को लेकर आसपास भी डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द इस हत्याकांड से पर्दा उठाया जाएगा।



Source link