जोहान्सबर्ग टेस्ट: एनरिक नॉर्खिया ने झटके 6 विकेट, श्रीलंका 40.3 ओवर में ढेर

जोहान्सबर्ग टेस्ट: एनरिक नॉर्खिया ने झटके 6 विकेट, श्रीलंका 40.3 ओवर में ढेर


SA VS SL: एनरिक नॉर्खिया ने श्रीलंका के खिलाफ झटके 6 विकेट (साभार- क्रिकेट साउथ अफ्रीका इंस्टाग्राम)

जोहान्सबर्ग टेस्ट की पहली पारी में 157 रनों पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम, नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने 6 बल्लेबाजों का शिकार किया.

नई दिल्ली. श्रीलंका को पहले टेस्ट में रौंदने के बाद दूसरे टेस्ट के पहले दिन ही साउथ अफ्रीका ने अपनी जीत का ट्रेलर दिखा दिया है. साउथ अफ्रीका ने दूसरे सेशन में ही श्रीलंकाई टीम को 157 रनों पर ढेर कर दिया. श्रीलंकाई टीम महज 40.3 ओवर खेल पाई और उसके 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. श्रीलंका पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का कहर बरपा. खासतौर पर एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने अपनी रफ्तार से श्रीलंकाई टीम को गहरी चोट पहुंचायी. नॉर्खिया ने 14.3 ओवर में 56 रन देकर 6 विकेट लिये, वियान मूल्डर ने 7 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके. सिंपाला ने एक विकेट हासिल किया. श्रीलंका की ओर से ओपनर कुसल परेरा ने 67 गेंदो पर 60 रन बनाए, उनके अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका.

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का कहर
श्रीलंकाई टीम ने तेज शुरुआत की, कुसल परेरा ने खासतौर पर तेजी से रन बनाए लेकिन लंच से पहले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वियान मूल्डर ने 2 ओवर में 3 विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम को बैकफुट पर खड़ा कर दिया. इसके बाद नॉर्खिया ने अपनी तेज रफ्तार गेंदों से श्रीलंकाई बल्लेबाजों के डिफेंस की परीक्षा ली. श्रीलंकाई बल्लेबाज उनके खिलाफ आक्रामक शॉट खेलते दिखे लेकिन इस वजह से उन्होंने अपने विकेट भी गंवाए. आठवें विकेट के लिए दुष्मंता चमीरा और वानेंदु हसारंगा ने 8वें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी कर श्रीलंकाई टीम की लाज बचाई. नॉर्खिया ने चमीरा को आउट कर दूसरी बार टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया. आखिर में नॉर्खिया ने मिनोद भानुका को बोल्ड कर लंच के बाद श्रीलंकाई पारी को समाप्त कर दिया.

साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी रही खराबश्रीलंका को ढेर करने के बाद साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. ओपनर एडेन मार्करम महज 5 रन बनाकर आसिता फर्नान्डो के शिकार हो गए. रिपोर्ट लिखे जाने तक डीन एल्गनर और रासी वेन डर दुसां क्रीज पर मौजूद थे.








Source link