तैयारी: सड़क से गौशाला तक मशीन से किया जा रहा सड़क का निर्माण

तैयारी: सड़क से गौशाला तक मशीन से किया जा रहा सड़क का निर्माण


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छतरपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लड़वारीखास में उपयंत्री की मिलीभगत से मनरेगा योजना अंतर्गत निर्माण कार्य मशीनों से काम किया जा रहा है। ग्राम पंचायत लड़वारीखास में मनरेगा योजना अंतर्गत मेन सड़क से गौशाला तक जो सुदूर सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है और मजदूरों को काम से वंचित रखकर मशीनों से धड़ल्ले से काम किया जा रहा है।

मजदूरों ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के मजदूरों को निर्माण कार्य में मजदूरी देने का प्रावधान है। उसके बाद भी पंचायत द्वारा जेसीबी मशीनों से निर्माण काम कराए जा रहे हैं। मजदूरों ने निर्माण काम में मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है।

इस संबंध में जनपद पंचायत के सहायक यंत्री ओपी दुबे से बात की, तो उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत लड़वारी खास में मशीनों से काम कराने की शिकायत जैसे ही मुझे मिली, तो मौके पर जाकर देखा तो मजदूर पुलिया के पास मशीन के चलाने के सबूत मिटाते हुए मिले। तत्काल प्रथम दृष्टया पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक चिंतामन छारी को नोटिस जारी किया गया। साथ ही सही जवाब नहीं मिलने पर सेवा समाप्ति के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखा गया। अगर इस तरह से पंचायत में मजदूरों को मजदूरी से वंचित किया और मशीनों से काम कराया गया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link