बर्दाश्त नहीं कर पाया पत्नी की जुदाई: जबलपुर में युवक फंदे से लटका, नाराज होकर एक साल से पत्नी रह रही थी मायके में

बर्दाश्त नहीं कर पाया पत्नी की जुदाई: जबलपुर में युवक फंदे से लटका, नाराज होकर एक साल से पत्नी रह रही थी मायके में


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक

  • मझगवां क्षेत्र की घटना, पत्नी आने को नहीं थी तैयार, टेंशन में पीने लगा था शराब

पत्नी की जुदाई से परेशान होकर 26 वर्षीय युवक फंदे से झूल गया। उसकी फंदे से लटकती लाश रविवार सुबह परिजनों ने देखी ताे पुलिस को खबर दी। युवक की पत्नी एक साल से मायके में रह रही है। वह कई बार पत्नी को लाने ससुराल गया, लेकिन वह आने को तैयार नहीं हुई। इसी गम में वह शराब पीने लग गया था। रात में भी शराब पीकर घर पहुंचा था। सुबह उसकी कमरे में बल्ली से लाश लटकी मिली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
गम में पीने लगा था शराब
जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव निवासी 26 वर्षीय चमन गोटिया शादी-शुदा है और एक बच्चा भी है। पर एक वर्ष से उसकी पत्नी मायके अगरिया में रह रही है। उनके बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया था। उसने पत्नी का गुस्सा दूर करने का प्रयास भी किया। कई बार उसे मनाने गया। विदाई के लिए भी ससुराल गया, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इसके चलते वह शराब पीने लगा था। शनिवार रात को वह शराब पीकर घर पहुंचा था। रात में कमरे में गया और अंदर से बंद कर लिया।
बल्ली में रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया
वहां उसने बल्ली में रस्सी का फंदा लगाया और झूल गया। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज दी। इसके बाद भी वह बाहर नहीं निकला तो खिड़की से झांक कर देखा। वह कमरे में वह फंदे से लटका था। इसके बाद परिजनों ने गेट तोड़कर अंदर गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।



Source link