राजीनामा कर लो, नहीं तो जाएगी जान: धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारी ने कारोबारी को धमकाया, मोबाइल बंद किया, तो बहन को करने लगा वीडियो कॉल

राजीनामा कर लो, नहीं तो जाएगी जान: धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारी ने कारोबारी को धमकाया, मोबाइल बंद किया, तो बहन को करने लगा वीडियो कॉल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Threatened Businessman, Switched Off His Mobile Phone, Threatened To Make A Video Call On His Sister’s Phone

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

कारोबारी को उसके पुराने कर्मचारी ने धोखाधड़ी के मामले में राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। लगातार धमकी भरे फोन आने से व्यापारी ने मोबाइल बंद कर लिया। इस पर आरोपी ने व्यापारी की बहन के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर धमकी देना शुरू कर दिया। घटना थाटीपुर के हर्ष नगर की है। परेशान होकर व्यापारी ने रविवार को थाटीपुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

थाटीपुर थाना क्षेत्र के हर्ष नगर निवासी अरुण कुमार की इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट बनाने की फैक्टरी है। प्रोडक्ट को मार्केट में सेल की जिम्मेदारी फैक्टरी के सेल्स मैनेजर ग्रेटर नोएडा निवासी विशाल तिवारी पर थी। कुछ समय बाद उसने सेल और इनकम के आंकड़े में हेराफेरी शुरू कर दी। पता चलते ही व्यापारी ने उस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले में विशाल पिछले कुछ दिन से व्यापारी को कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह कहता है कि राजीनामा नहीं किया, तो वह जान से मार डालेगा।

बहन के मोबाइल पर धमकाने लगा

व्यापारी ने रविवार को थाना पहुंचकर पुलिस अफसरों से शिकायत की है। उसने बताया है कि जब उसने मोबाइल बंद कर लिया, तो आरोपी ने बहन के मोबाइल पर कॉल और वीडियो कॉल कर धमकी देना शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज की है।



Source link