रेप के बाद हत्या: जबलपुर में 16 वर्षीय छात्रा की मिली पहाड़ी पर लाश, 31 दिसंबर से थी लापता, रस्सी या डोरी से कसा गया है गला

रेप के बाद हत्या: जबलपुर में 16 वर्षीय छात्रा की मिली पहाड़ी पर लाश, 31 दिसंबर से थी लापता, रस्सी या डोरी से कसा गया है गला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Dead Body Of 16 year old Girl Found In Jabalpur, Missing Since December 31, Police Kidnapping Was Recorded And Kept Silent

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल की जांच करने पहुंची एफएसएल टीम

  • तीन दिन से बेटी की तलाश में चप्पा-चप्पा छान रहे पिता ने ही पुलिस को दी खबर, एक जनवरी को दर्ज कराया था अपहरण का मामला

तीन दिन से लापता 16 वर्षीय छात्रा की रविवार को घर से दाे किमी दूर पहाड़ी पर झाड़ियों के बीच लाश मिली। छात्रा नौवीं में पढ़ती थी। शव की हालत देख रेप कर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। उसके गले पर कसाव का निशान दिख रहा है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि रेप के बाद किसी ने रस्सी या डोरी से उसका गला कस दिया होगा। हत्यारा कोई करीब और गांव का हो सकता है। सिहोरा पुलिस ने अभी मर्ग कायम कर शव को मरचरी में रखवा दिया है। सोमवार को शव का पीएम होगा।
पिता करते हैं मजदूरी
जानकारी के अनुसार सिहोरा क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी का पिता मजदूरी करता है। किशोरी 31 दिसंबर की शाम को घर से निकली थी। तब से उसका पता नहीं चल रहा था। परिजन पूरी रात उसे खोजते रहे। एक जनवरी को सिहोरा थाने पहुंच कर उसके अपहरण व गायब होने का प्रकरण दर्ज कराया था। हालांकि पुलिस एफआईआर दर्ज कर परिजनों को ही खोजने में लगाकर बैठ गई थी। परिजन किशोरी को पूरे क्षेत्र में तलाशते रहे।

पहाड़ी के रास्ते पर इस तरह लोग खड़े रहे

पहाड़ी के रास्ते पर इस तरह लोग खड़े रहे

दो किमी दूर शारदा मंदिर की पहाड़ी पर मिली लाश
किशोरी की लाश दो किमी दूर शारदा मंदिर की पहाड़ी पर झाड़ियों में मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। यहीं से जंगल शुरू हो जाता है। शव के पास चप्पल, रूमाल, टोपी मिली है। मवेशी लेकर पहाड़ी पर गए कुछ लोगों ने शव को देखा। इसकी जानकारी पर पिता पहुंचा ताे उसने शव की पहचान बेटी की तौर पर की और फिर पुलिस को खबर दी। किशोरी की हत्या की खबर मिलते ही मौके पर टीआई सिहोरा और एफएसएल टीम के साथ एएसपी शिवेश सिंह बघेल पहुंचे थे।
दो दिन किशोरी को कहीं रखा गया होगा
शव की हालत देख एफएसएल टीम ने अनुमान लगाया है कि हत्या अधिकतम 24 घंटे पहले की गई होगी। सवाल उठता है कि किशोरी को दो दिन किसी और कहां रखा होगा। शव को पहाड़ी पर झाड़ियों के बीच ले जाकर ठिकाने लगाया गया है। ऐसे में बंधक बनाकर किशोरी के साथ रेप या गैंगरेप की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस पहाड़ी के सामने ही ओपन कैप दर्शनी लालपुरा गांव पड़ता है। पुलिस ने पूर्व से दर्ज 363, 366 भादवि के प्रकरण में पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की धाराएं बढ़ाने की बात कही है।



Source link