Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छतरपुर16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के साठिया घाटी पर तेज रफ्तार कंटेनर पलट गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक कंटेनर ट्रक क्रमांक एचआर 55 आर 2682 गत्ता भरकर छतरपुर की ओर से भोपाल जा रहा था।
तभी साठिया घाटी के मोड़ पर टर्निंग लेते वक्त तेज रफ्तार के कारण असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। हालांकि ड्राइवर क्लीनर सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वाहनों के लिए यातायात बाधित न हो इसके लिए घटनास्थल पर एसआई मुकेश शाक्य व अमित मिश्रा ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर कंटेनर को सड़क के एक तरफ रखवा दिया।