MP: शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार आज, सिंधिया समर्थक सिलावट और राजपूत लेंगे शपथ

MP: शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार आज, सिंधिया समर्थक सिलावट और राजपूत लेंगे शपथ


शिवराज की कैबिनेट में सिंधिया समर्थक होंगे शामिल. (File pic)

MP Cabinet News: ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक विधायक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत आज शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी.

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के मंत्रिमंडल (MP Cabinet) का विस्तार रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे होगा. राजभवन में सादगी पूर्ण से आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधायक तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) और गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) को शपथ दिलाएंगी.

जानकारी के मुताबिक, कोविड-19 के कारण राजभवन में शपथ कार्यक्रम के दौरान केवल डेढ़ सौ लोगों को ही प्रवेश मिलेगा. विधायकों को मंत्री बनने के बाद पूर्व के विभागों की ही जिम्मेदारी मिलेगी. सूत्रों के मुताबिक, गोविंद सिंह राजपूत राजस्व और परिवहन, तुलसी सिलावट जल संसाधन विभाग का जिम्मा संभालेंगे. आपको बता दें कि ये दोनों ही विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थक माने जाते हैं.

इमरती देवी और कंसाना का इस्तीफा मंजूर
उधर, मंत्री इमरती देवी , एदल सिंह कंसाना और गिर्राज दंडोतिया का इस्तीफा मंजूर हो गया है.  6 महीने का कार्यकाल पूरा होने पर राज्यपाल ने इनके इस्तीफे मंजूर कर लिए. मंत्रियों के इस्तीफे वाले विभाग दूसरे मंत्रियों को दिए जाएंगे. सीएम शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा करेंगे.राजभवन के आसपास बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
शपथ ग्रहण समारोह की वजह से सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक राजभवन के आसपास की ट्रैफिक व्यवस्था बदली जाएगी. शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार और चीफ जस्टिस के शपथ कार्यक्रम के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव. केवल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल अतिथि ही प्रवेश कर सकेंगे.

दिसंबर में शिवराज ने कर दिया था इनकार
3 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा था कि फिलहाल मंत्रिमंडल (Cabinet) विस्तार की कोई तारीख तय नहीं है. जब तारीख तय होगी तो फिर मीडिया को इसकी जानकारी दे दी जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि फिलहाल सूबे में मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है.

अटकलें हो गईं थीं तेज

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई थीं. कयास लगाए जा रहे थे कि 8 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. इसके पीछे वजह मानी जा रही थी कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 7 दिसंबर को भोपाल आ रही हैं और यहां से उनका बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जाने का कार्यक्रम है. ऐसे में 8 तारीख को मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम रखा जा सकता है. हालांकि इस बारे में अधिकृत तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी. लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भोपाल में चर्चा हुई, उससे माना यही जा रहा था कि इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई है.








Source link