MP News Live 15 october: सीएम मोहन यादव आज करेंगे 332 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

MP News Live 15 october: सीएम मोहन यादव आज करेंगे 332 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ


Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE: आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान श्री रामराजा सरकार की नगरी ओरछा पहुंच रहे हैं. बुधवार का दिन ओरछा के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है, क्योंकि यहां श्री रामराजा लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री कुल 332 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात निवाड़ी जिले को देंगे.

भव्य श्री रामराजा लोक की नींव

डॉ. मोहन यादव ओरछा में श्री रामराजा लोक फेस-2 का भूमिपूजन करेंगे. इस परियोजना में लगभग 257 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास से जुड़े कार्य किए जाएंगे. साथ ही 74 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से तैयार कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी करेंगे. मुख्यमंत्री श्री रामराजा सरकार के दर्शन करेंगे, जुझार सिंह महल का भ्रमण करेंगे और फेस-1 के निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे.

October 15, 2025 07:27 IST

सीएम डॉ. मोहन यादव सड़क सुरक्षा सेमिनार में शामिल होंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव सड़क सुरक्षा सेमिनार में शामिल होंगे, जो सुबह 10:30 बजे प्रशासन अकादमी में आयोजित होगा. उनके साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहेंगे. इस सेमिनार में करीब 500 तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे. सेमिनार में सड़क सुरक्षा से जुड़े नवीन तकनीकी उपायों, डेटा विश्लेषण आधारित सड़क सुधार, और सड़क दुर्घटना नियंत्रण उपायों पर चर्चा की जाएगी.

October 15, 2025 07:25 IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

डॉ. मोहन यादव सुबह 10:30 बजे आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी जाएंगे और सड़क सुरक्षा उपायों पर कार्यशाला में शामिल होंगे. दोपहर 12:50 बजे वे भोपाल से ओरछा पहुंचेंगे, जहां श्रीराम राजा लोक तथा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण/हितलाभ वितरण करेंगे. शाम 4:45 बजे वे देवसर, जिला सिंगरौली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 6:45 बजे भोपाल वापस आकर रात 8 बजे अरेरा कॉलोनी में एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे.

homemadhya-pradesh

MP LIVE: सीएम मोहन यादव आज करेंगे 332 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ



Source link