भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2021 की मेजबानी करनी है.
बीसीसीआई (BCCI) की टैक्स छूट की अपील केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के पास लंबित है और सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है.
बीसीसीआई की टैक्स छूट की अपील केंद्रीय वित्त मंत्रालय के पास लंबित है और सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है. दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड भारतीय खेल मंत्रालय के अंतर्गत नहीं आता है और उसे राष्ट्रीय खेल महासंघ के तौर पर मान्यता प्राप्त भी नहीं है. आईसीसी ने दो डेडलाइन खत्म होने के बाद बीसीसीआई के सामने दो विकल्प रखे हैं. पहला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन यूएई में हो और दूसरा अगर भारतीय बोर्ड टैक्स में छूट नहीं ले पाती है तो उसे टैक्स भरने की जिम्मेदारी उठानी होगी. यह टैक्स 226.58 करोड़ रुपये और ज्यादा से ज्यादा 906.33 करोड़ रुपये है.
बीसीसीआई सचिव जय शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे हैं जबकि बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई हैं. अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और ओ उनके ही मंत्रालय को टैक्स छूट पर फैसला लेना है.
IND vs AUS: चौथे टेस्ट के लिए ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती टीम इंडिया, जानिए पूरा मामला
वर्ल्ड कप 2011 के आयोजन के समय मनमोहन सिंह सरकार ने आखिरी समय में टैक्स छूट की अपील का मान लिया था. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2016 के भारत में आयोजन के समय मोदी सरकार ने सिर्फ 10 फीसदी छूट दी थी. टैक्स में कम छूटने मिलने की वजह से आईसीसी ने बीसीसीआई के शेयर में 23.75 मिलियन डॉलर की कटौती की थी. 24 दिसंबर को हुए बीसीसीआई के एजीएम में भी इस बात पर चर्चा हुई है. बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक बैठक में सभी इस बात पर सहमत नहीं थे कि अगर सरकार छूट नहीं देती है तो क्या बीसीसीआई को टैक्स देना चाहिए.