जानलेवा हमला: दूध लेकर घर लौट रहे दो युवकों की गाड़ी से उछला पत्थर लगने पर हुआ विवाद, चाकू मारे

जानलेवा हमला: दूध लेकर घर लौट रहे दो युवकों की गाड़ी से उछला पत्थर लगने पर हुआ विवाद, चाकू मारे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

घायल युवक को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन।

एमआईजी थाना क्षेत्र की अमर टेकरी इलाके में शनिवार रात दो युवकों की बाइक से पत्थर उछलकर वहां बैठे कुछ युवकों को लगने पर विवाद हो गया। जिन युवकों को पत्थर उछलकर लगा था, उन्होंने दोनों युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

एमआईजी थाना पुलिस के अनुसार घायलों के नाम आकाश पिता अशोक और नीलेश पिता महेंद्र दोनों निवासी अमर टेकरी है। आकाश के पिता अशोक ने बताया कि दोनों दोस्त दूध लेने के लिए गए थे। वापस लौटते समय उनकी बाइक से पत्थर उछलकर वहां बैठे कुछ युवकों को लग गया। वहां बैठे युवकों ने भी बाइक पर पत्थर मारे। विवाद इतना बढ़ा कि दूध लेकर घर लौट रहे दोनों युवकों पर चाकू से कई वार किए गए। इसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link